
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा कमिंस में एटीपी एरिया के पास वाले मेल वॉशरूम और लॉकर रूम के विस्तार और रेनोवेशन के कारण लॉकर रूम की रीस्ट्रक्चरिंग की जा रही है. इस काम के तहत मौजूदा पुराने लॉकरों को नए लॉकरों से बदला जाएगा. इस बदलाव को सुचारू रूप से लागू करने के लिए सभी संबंधित कर्मचारियों को तय शेड्यूल के अनुसार अपना सामान पुराने लॉकरों से नए अलॉट किए गए लॉकरों में शिफ्ट कर लेने के लिए कहा गया है. लॉकर का वितरण सुबह 9.30 बजे से 12.30 बजे दोपहर तक और दोपहर 2.30 बजे से 5 बजे तक किया जाएगा. 15 जनवरी से 21 जनवरी तक 1 से 100 नंबर लॉकर तक, 22 जनवरी से 28 जनवरी तक 101 से 200 नंबर लॉकर तक, 29 जनवरी से 4 फरवरी तक 201 से 300 नंबर की लॉकर, 5 फरवरी से 11 फरवरी तक 301 से 400 नंबर लॉकर, 12 फरवरी से 18 फरवरी तक 401 से 500 नंबर लॉकर, 19 फरवरी से 25 फरवरी तक 501 से 600 नंबर लॉकर और 26 फरवरी से 3 मार्च तक 601 से 700 नंबर लॉकर बंटेंगे.

