
उदित वाणी, जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में 2025-27 सत्र के बी.एड., एम.एड. व बी.पी.एड. छात्राओं के लिए इंडक्शन प्रोग्राम (दीक्षारंभ समारोह) स्मार्ट डिजिटल हॉल में आयोजित हुआ. दीप प्रज्वलन से शुभारंभ हुआ.
विश्वविद्यालय की डीएसडब्ल्यू व डीन डॉ. किश्वर आरा तथा शिक्षा विभाग समन्वयक डॉ. कामिनी कुमारी ने छात्राओं को संबोधित किया. उन्होंने शिक्षा-खेलकूद में आगे बढ़ने, आत्मविश्वास, लक्ष्य प्राप्ति व अनुशासन पर जोर दिया.

स्वागत भाषण विभागाध्यक्ष डॉ. संजय भुइयां व डॉ. सजित महतो ने दिया. संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अरुणिमा कुमारी व डॉ. सौरभ मंडल ने किया. छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, योगा व एरोबिक्स डांस प्रस्तुत किए. डॉ. सुधा सिंह दीप व गोपाल चक्रवर्ती की भूमिका सराहनीय रही. पाठ्यक्रम संरचना व भविष्य संभावनाओं पर चर्चा हुई.
समापन में डॉ. त्रिपुरा झा व डॉ. हेमंत कुमार ने धन्यवाद दिया. सभी व्याख्याता, कर्मचारी, पत्रकार व बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं.

