
उदित वाणी, जमशेदपुर : झारखंड एकेडमी काउंसिल द्वारा घोषित मैट्रिक (10वीं) परीक्षा परिणाम में पूर्वी सिंहभूम जिले के छात्र-छात्राओं ने उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए पूरे राज्य में चौथा स्थान प्राप्त किया है. जिले का कुल परीक्षा परिणाम 98.02 प्रतिशत रहा . इस वर्ष जिले से कुल 21,181 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 20,762 छात्र-छात्राएं सफल घोषित हुए. यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है.
उपायुक्त श्री राजीव रंजन ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी, साथ ही उन्होने सभी शिक्षकों को भी जिला के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी.
जिला में ओम कुमार ने 492 अंक (98.4%) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया. द्वितीय स्थान पर शिप्रा प्रधान (488 अंक, 97.6%) एवं गीता गोराई (486 अंक, 97.2%) संयुक्त रूप से रहीं. उमेश मांडी ने 485 अंक (97%) प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया.
नीचे देखें टॉप 10 की सूची-
ओम कुमार – एस.एस. विद्यामंदिर हाई स्कूल, बहरागोड़ा – 492 (98.4%)
शिप्रा प्रधान – एल.बी.एस. हाई स्कूल, जयपुरा – 488 (97.6%)
गीता गोराई – बी.एस.एस.पी. विद्या मंदिर हाई स्कूल, सोनारी – 486 (97.2%)
उमेश मांडी – विवेकानंद हाई स्कूल, साकची – 485 (97%)
अनामिका महतो – आदिवासी हाई स्कूल, बोड़ाम – 485 (97%)
कोयल रानी साव – टी.एम.एम. हाई स्कूल, कराडूबा – 485 (97%)
मोहन महतो – विवेकानंद हाई स्कूल, साकची – 484 (96.8%)
शंकर गिरी – जी.सी.जे.डी. हाई स्कूल, मुसाबनी – 483 (96.6%)
हेमा मन्ना – अपग्रेडेड हाई स्कूल, हलदाजुड़ी – 483 (96.6%)
खुशी कुमारी – सेंट मैरीज़ हिंदी हाई स्कूल, बिष्टुपुर – 482 (96.4%)
पूर्वी सिंहभूम जिले के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा और परिश्रम का परिचय देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में जिले का मान बढ़ाया है. जिले के शैक्षणिक संस्थानों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं जिला के वरीय पदाधिकारियों द्वारा नियमित मॉनिटरिंग का सकारात्मक परिणाम इस परीक्षा परिणाम में स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता है.

