
उदित वाणी, जमशेदपुर : टेल्को को ऑपरेटिव सोसायटी ने एक मई से अपने सदस्यों की लोन सुविधाओं में बढ़ोतरी कर दी है. पिछली बैठक में फैसला हुआ कि सोसायटी के सदस्य बनने वालों को दो लाख शेयर वैल्यू के पांचगुना तक लोन मिल सकेगा. यही नहीं एक जनवरी 2025 के बाद सदस्य बनने वालों के कमोडिटी लोन को बढ़ाकर 50 हजार कर दिया गया है. पहले यह लोन सदस्यता के चार माह बाद मिलता था. एक जनवरी 2025 के पहले सदस्य बनने वाले कर्मियों को कमोडिटी लोन एक लाथ रूपए मिलेगा, जो एक जनवरी के बाद वालों के लिए 50 हजार रूपए है. यह जानकारी सोसायटी के सर्कुलर में दी गई है.
Advertisement
<

