
उदित वाणी, जमशेदपुर: शहर के दो श्याम प्रेमी राहुल शर्मा और साहिल सिंह बाबा ने 1800 किलोमीटर की पैदल यात्रा 55 दिनों में पूरी कर बुधवार को खाटू धाम पहुंचे. इन दोनों ने श्री श्याम पदयात्रा 17 मार्च को टाटानगर से शुरू किया था.
राहुल शर्मा और साहिल सिंह बाबा के रथ के साथ निशान लेकर चल गये थे. खाटू धाम से राहुल शर्मा ने बताया कि बुधवार को 55 वें दिन वे दोनों 1800 किलोमीटर चलकर खाटू धाम पहुचें और श्याम कुंड में नहा कर बाबा श्याम को अपना निशान अर्पण किया. बाबा की कृपा हम सब श्याम प्रेमियो पर बनी रही. यात्रा में हम श्याम प्रेमियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हुई.
श्याम नाम लेते लेते यात्रा कब खत्म हो गई, इसका अहसास नहीं रहा. अब इसी निशान को लेकर राहुल शर्मा अकेले 12 मई से चुलकाना धाम हरियाणा की और बढ़ेंगे. इनका मकसद विश्व में शांति और खुशहाली लाना है.
खाटू नरेश की महिमा को जन-जन तक पहुंचाना है. इस यात्रा में अन्नू शर्मा, दिनेश आहूजा, पंकज कुमार, सपन साहू, रवि पांडेय और आनंद भालोटिया का योगदान रहा.

