
उदित वाणी, जमशेदपुर: गुलमोहर हाई स्कूल द्वारा 8-10 मई के बीच लर्निंग मीट्स फन ग्रीष्मकालीन शिविर आयोजित किया गया. शिविर का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि छात्र रचनात्मकता, संचार, महत्त्वपूर्ण चिंतन, समस्या समाधान, समय प्रबंधन, उत्तरदायित्व, करुणा, आध्यात्मिकता, क्षमता संवर्द्धन जैसे कौशल सीखें.
कुछ मुख्य कार्यक्रम थे – एक्वायर एन एस्थेटिक, ट्रेजर हंट, कोयल इन माय नेस्ट (कहानी-लेखन), स्टेज सुपरस्टार, यम्मी यम विद मम, फ्यूचर डिजाइनर और वॉक ऑफ ग्लोरी.
इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्या प्रीति सिन्हा और उप प्राचार्या अर्चना श्रीवास्तव की दूरदर्शिता एवं मार्गदर्शन में संभव हो पाया. इस कार्यक्रम के के आयोजन में गार्गी मुखर्जी, शशिकला मूनका और ऋचा कुमार का अहम योगदान रहा, जिनकी बुद्धिमत्ता और प्रबंधन से यह कार्यक्रम अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में सफल हो सका. प्राथमिक और उच्च विद्यालय के कई संकाय सदस्यों द्वारा उत्साहपूर्ण समर्थन दिया गया.
पुरस्कार विजेता
1.एक्वायर एन एस्थेटिक -जोया शर्मीन, भावना गुप्ता, चैतन्य अग्रवाल, प्रांजलि सिंह चौहान, अयंक गुप्ता, याशिका शर्मा, अक्षत सरकार, शिवम कुमार शर्मा, श्रेया कुमारी और अमृत कुमार सिंह.
2.ट्रेजर हंट – वैभव कर्ण (ग्रुप लीडर), सुनीता महतो, देविशी यादव, गीतांश मिश्रा, जसदीप सिंह धंजल, मयंक राज, पुनीत सिंह किनवार, राजदीप सिंह, ऋतिका पांडे, कुमार अर्पण, मोहित झा, आयुष कुमार.
3.कोयल इन माय नेस्ट (कहानी-लेखन) – सक्षम शर्मा, स्तुति मिश्रा और बिदिशा तरफदार.
4.स्टेज सुपरस्टार- जसकीरत कौर, तृषा सिंह और श्रेयांशी.
5.यम्मी यम विद मम-राशिका, अहाना घोष, रिमिल हेम्ब्रम और श्रुति पाठक.
6.फ्यूचर डिजाइनर -शुभ कुमार, मयंक दत्ता और साहित्य शरण
7. रैंप वॉक – याशिका शर्मा, विराज शर्मा और डॉयल कुंडू

