
उदित वाणी, आदित्यपुर: आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के चतुर्थ चरण स्थित वेब्को टोयोटा में (आशियाना आदित्या के पास) थ्रिलिंग ऑफ रोडिंग इवेंट के तहत हिलक्स ऑफ रोड ड्राइव एक्सपिरियेंस का आयोजन किया गया.
मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में दयाल इंटरनेशनल के प्रबन्ध निदेशक नीरज सिंह तथा वेब्को टोयोटा के अध्यक्ष गजानन्द भालोटिया ने इसकी विधिवत शुरुआत की. उल्लेखनीय है कि टोयोटा हिलक्स जापानी ऑटोमेकर टोयोटा के द्वारा निर्मित पिकअप ट्रक है तथा वर्ष 1968 से उत्पादन में है. पिछले कुछ वर्षों में इसमें कई अद्यतन संशोधन हुए हैं.
हिलक्स एक अभिनव बहुद्देशीय भवन है तथा यह अपने स्थायित्व, विश्वनीयता और ऑफ रोड क्षमताओं के लिए जाना जाता है. कठिन इलाकों और प्रतिकूल मौसम की स्थिति को संभालने के लिए डिजाईन किया गया यह वाहन साहसी, निर्माण श्रमिकों और किसानों के बीच लोकप्रिय विकल्प बन गया है.
हिलक्स तीन मॉडल में उपलब्ध है तथा यह केवल 4 व्हील ड्राइव विकल्प में उपलब्ध है. हिलक्स में 4 सिलेंडर इनलाईन विकल्प के साथ 2.8 लीटर क्षमता वाला डीजल ईंजन है, जो कि अधिकतम 204 पीएस की पावर और अधिकतम टॉर्क 420 एनएम उत्पन्न करता है.
इसमें 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमीशन शामिल है, जिसकी पेलोड क्षमता 470 किलो है. हिलक्स एंटी लॉक ब्रेक, स्थिरता नियंत्रण, एयरबैग, कठिन इलाकों में बेहतर संचालन के लिए ऑटो एलएसडी आदि से सुसज्जित है. संपूर्ण रुप से कहा जाये, तो टोयोटा हिलक्स एक विश्वसनीय और बहुमुखी पिकअप ट्रक है, जो कि उत्कृष्ट ऑफ रोड क्षमताओं और उन्नत सुविधायें प्रदान करता है.
इस अवसर पर टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स से आये सौरभ, वेब्को टोयोडा के प्रबन्ध निदेशक कृष्णा भालोटिया, सीईओ रमेश कुमार नायर, सेल्स मैनेजर विवेक सिंह आदि उपस्थित थे.


