
उदित वाणी, रांची: पीआईएल मैनेज करने के मामले में ईडी की बिशेष अदालत में आरोपी झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार व कोलकाता के व्यवसायी अमित अग्रवाल पर आरोप गठन करने की मंजूरी दी.
बिशेष न्यायधीश पी के शर्मा ने अदालत में आरोपों को पढ़ कर सुनाया. इस दौरान अधिवक्ता राजीव कुमार व व्यवसायी अमित अग्रवाल सशरीर अदालत में उपस्थित थे. ज्ञात हो कि 31 जुलाई 2022 को कोलकाता पुलिस द्वारा अधिवक्ता राजीव कुमार को 50 लाख रूपये लेते हुए गिरफ्तार किया गया था तथा अधिवक्ता के खिलाफ व्यवसायी अमित अग्रवाल ने कोलकाता के हेयर स्ट्रीट थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.
जिसमें बताया गया है कि एक पीआईएल से नाम हटाने के लिए अधिवक्ता राजीव कुमार ने अमित अग्रवाल से 10 करोड़ रूपये रिश्वत मांगी थी और डील 1 करोड़ रुपये में फाइनल हुई.
इसी रकम का आधा यानी 50 लाख रुपये लेने के लिए राजीव कोलकाता गए थे. जबकि कोलकाता के हैरिसन स्ट्रीट स्थित व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स से राजीव कुमार को गिरफ्तार किया गया. इसके बाद ईडी ने मनी लांड्रिंग का केस दर्ज कर लिया.

