
उदित वाणी, जमशेदपुर: स्थानीय आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी में आयोजित फेस्ट प्रोविनान्स 3.0 का गुरुवार को दूसरादिन था. इस टेक्नोकल्चरल फेस्ट में दिन भर अलग-अलग इवेंट्स का आयोजन किया गया.
उसके बाद शाम में कॉलेज के अध्यक्षबिन्दा सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। पुरस्कार वितरण के समय मंच पर कॉलेज के अध्यक्ष केअलावा कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह, कार्यकारी सदस्य शक्ति सिंह, संस्थान के निदेशक प्रो (डॉ) आरएन गुप्ता, प्राचार्य डॉ राजेश कुमारतिवारी एवं अन्य मौजूद थे.
इस फेस्ट के संयोजक प्रो सुशांत मोहन्ती एवं सह संयोजक प्रो ठाकुर प्रणव कुमार गौतम इवेंट मैनेजमेंट मेंव्यस्त रहे. प्रो गौतम ने बताया कि गुरुवार की शाम डीजे स्टीव कैम्पस के मुख्य आकर्षण रहे.
डीजे स्टीव ने युवाओं का जबरदस्तमनोरंजन किया. हांलाकी बारीश के वजह से थोड़ी परेशानी भी हुई लेकिन बाद में सभी इवेंटस सम्पन्न कराये गए. आज के विजेता रहेःटेक क्विज -मिथुन कुमार मंडल और अभिषेक कुमार, (मेकैनिकल इंजीनियरिंग), रौनक कुमार एवं रौशन कुमार दुबे (सिविलइंजीनियरिंग), ब्रजेश कुमार तिवारी (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग), जय प्रकाश महतो एवं अभिराज राज (कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग), केसाइ कमल कुमार (इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग), म्यूजिकल चेयरः सुस्मिता कुमारी रंगोलीः सोनी राय, प्रीति कुमारी, अनुष्का रानी, आयुषी, रोबो रेस मेंः अर्चित कुमार, अभिषेक कुमार, निश्चय आनंद, धीरज कुमार एवं प्रयोग प्रियांशु, स्टॉप इनटू स्पॉटलाइटः सादमान खान, कवर अपः सिद्धि भूमिका, कुसूम अग्रवाल एवं राखी चक्रवर्ती रही.


