
उदित वाणी, जमशेदपुर: सांसद विद्युत वरण महतो महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में संसद की उद्योग संबंधी स्थायी समिति की बैठक में बुधवार को शामिल हुए. इस संसदीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक में उद्योगों के विकास एवं इसकी राह में आने वाली समस्याओं से जुड़ी विभिन्न मसलों पर व्यापक चर्चा की जाएगी. बाद में इससे संबंधित प्रस्ताव संसद में प्रस्तुत किया जाएगा. सांसद विद्युत वरण महतो ने मुम्बई से विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है. इसके पूर्व यह समिति उदयपुर में थी. लेक नगरी के रूप में विख्यात उदयपुर में समिति की बैठक में विभिन्न मामलों पर विचार किया गया था.
Advertisement
<

