
उदित वाणी, रांची: नक्सलियों के थिंक टैंक माने जाने वाले एक करोड़ के इनामी प्रशांत बोस समेत 9 नक्सलियों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाया जायेगा.
पुलिस जांच में स्पष्ट हुआ है कि सभी नौ नक्सली देश विरोधी गतिविधियों में शामिल थे. झारखंड पुलिस की अनुशंसा पर राज्य सरकार ने नक्सलियों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी है. इनमें नक्सली प्रशांत बोस के अलावा कुख्यात नक्सली महाराज प्रामाणिक उर्फ राज, राम मांझी उर्फ अनल दा.
अमित मुंडा, जीवन कंडुलना, प्रभात मुंडा उर्फ मुखिया, विमल लोहरा, नेल्सन कंडीर व सुलेमान कंडीर का नाम शामिल है. इन नक्सलियों के खिलाफ देशविरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में बर्ष 2016 को भी टोकलों थाना क्षेत्र में मामला दर्ज किया गया था और पुलिस अनुसंधान में नक्सलियों पर लगाये गये आरोपों को सही पाया गया है.
ज्ञात हो कि एक करोड़ के ईनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ बूढ़ा को चाण्डिल में इलाज कराने के बाद एक स्काॅर्पियों में अपनी पत्नी के पश्चिम बंगाल की ओर भागने के क्रम में दबोचा गया था.

