उदित वाणी, जमशेदपुर: भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी मंत्रालय व लिटिल ड्रॉप्स संस्था द्वारा राजेंद्र मध्य विद्यालय बागबेड़ा में तीन दिवसीय विज्ञान जागरूकता मेले का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को मेले का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन सत्र में बागबेड़ा की जिला पार्षद डॉ. कविता परमार, मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधीक्षक निशु कुमारी, अतिथियों में मुखिया उमा मुंडा, राजकुमार गौड़, राजू सिंह पंचायत समिति सदस्य, बिंदु झा समख्या कस्तूरबा विद्यालय उपस्थित थे।
इस अवसर पर डीएसई निशु कुमारी ने कहा कि विज्ञान जागरूकता मेला से बच्चों के मानसिक और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा मिलता है। डॉ. परमार ने कहाँ की इस तरह के प्रतियोगिता का अर्थ है आपके अंदर की भावना को जागृत करना और उसे उन्मुख करना। मेले में राजेंद्र मध्य विद्यालय बागबेड़ा, रानी डीमद विद्यालय, जय हिंद बालिका मध्य विद्यालय, आरपी पटेल उच्च विद्यालय, राम जानकी कन्या उच्च विद्यालय, एमइ बालक मध्य विद्यालय जुगसलाई, प्राथमिक विद्यालय लंगड़ा टेकरी, मध्य विद्यालय बाजार टोला, सरस्वती शिशु मंदिर बागबेड़ा के 300 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। मेले के प्रथम सत्र में चित्रांकन प्रतियोगिता कराई गई। वहीं द्वितीय सत्र में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। धन्यवाद ज्ञापन. उषा कुमारी ने किया। लिटिल ड्रॉप्स के दीपक कुमार ने बताया कि 24 फरवरी को वाद विवाद और नाटक का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. शीला कुमारी, पशुपति नाथ मिश्रा, राजू सिंह, बिनोद कुमार व सुबोध कुमार सिंह तथा विद्यालय के शिक्षको में उषा कुमारी, सरोज डुंगडुंग, रश्मि कुमारी, ज्योति कुमारी, जिनिया बांसवाड़ा, मंटू घोष एवं स्थानीय लोगों ने सहयोग किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


