
उदित वाणी, जमशेदपुर: आमबगान साकची स्थित भारत स्काऊट्स एवं गाइड्स के जिला मुख्यालय में नरेश कुमार (डीओसी) की अध्यक्षता में बुधवार को स्काउटिंग के जन्मदाता के जन्मदिवस को स्थापना सह चिंतन दिवस के रूप में मनाया गया.
कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 150 स्काऊट्स, गाइट्स ने भाग लिया. कार्यक्रम का शुभारंभ शिवलाल महतो, मुकेश सिंह, रमेश प्रसाद ने किया. इसके बाद हेड क्वार्टर कमिश्नर संजय प्रसाद ने ध्वजारोहण किया. विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुई.
चित्रांकन प्रतियोगिता में डीबीएमएस के अंकित बाग्ची प्रथम, एडीएल के यशराज चौधरी द्वितीय एवं आदिवासी प्लस टू की सुष्मिता गोप तृतीय स्थान पर रही.
बेस्ट ऑफ द वेस्ट में डीबीएमएस के प्रामित जायसवाल को प्रथम, आदिवासी प्ल टू उच्च विद्यालय की अशिका सिंह को द्वितीय एवं एडीएल की राष्या बुसरा को तृतीय स्थान मिला.

