
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी के कॉमर्स एंड बिजनेस मैनेजमेंट विभाग की ओर से आयोजित पोस्ट बजट चर्चा के अंतर्गत वाणिज्य क्लब की ओर से शुक्रवार को ‘कॉमफेस्टा- 2023’ नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
इसमें बीकॉम और एमकॉम सेमेस्टर के सभी छात्राओं ने भाग लिया. इस क्रम में प्रश्नोत्तरी, एक्सटेंपोर, वाद-विवाद, निबंध लेखन, पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जज के रूप में डीन और विभागाध्यक्ष डॉ. दीपा शरण, प्राध्यापिका डॉ. कामिनी कुमारी, डॉ. ग्लोरिया पूर्ति और प्राध्यापक डॉ. छगन लाल शामिल हुए.
आयोजन के विजेताओं में प्रश्नोत्तरी में अनुजा ने प्रथम पुरस्कार और द्वितीय पुरस्कार गायत्री कुमारी ने प्राप्त किया. पोस्टर पेंटिंग में प्रथम पुरस्कार निहारिका कुमारी और विजेता धात्री को मिला.
एक्सटेम्पोर में प्रथम पुरस्कार मुस्कान को प्राप्त हुआ और उपविजेता अर्शिया ज़ेब रहीं. वाद-विवाद में प्रथम पुरस्कार निशि और द्वितीय पुरस्कार शाही प्रिया को मिला.

