
उदित वाणी, जमशेदपुर: जैन समाज द्वारा भगवान महावीर स्वामी का 2625वां जन्म कल्याणक महोत्सव (महावीर जयंती) आज बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया. शहर के जैन समाज द्वारा आज विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.
बिष्टुपुर जैन समाज के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई. इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे शहर में उत्सव का माहौल देखने को मिला. शोभायात्रा का जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने स्वयं अपने हाथों से शोभायात्रा में शामिल लोगों को फलाहार और शर्बत वितरित किया. उन्होंने कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है, चाहे किसी भी धर्म का पालन किया जाए.
इस मौके पर उन्होंने राजगीर से पधारीं साध्वी सधान्जी और साध्वी कल्याणी को नमन कर उनका आशीर्वाद लिया.
शोभायात्रा में शामिल राजेन भाई कमानी, नकुल भाई कमानी, हर्षद भाई गांधी, परेशभाई सेठ, नरेंद्र भाई दोशी, मुकेश भाई गांधी, मिलन भाई वैद्य, भाविन भाई मोदी, मनीष भाई उड़ानी, किलोल भाई भयाणी, राहुल भाई भयाणी, चंद्रकांत देसाई और धीरेन मेहता समेत अन्य श्रद्धालुओं ने सरयू राय के सेवा भाव की सराहना की.
वहीं, सरयू राय के आवास के पास शोभायात्रा में शामिल लोगों की सेवा में वरिष्ठ समाजसेवी अशोक गोयल, सुबोध श्रीवास्तव, देव कुमार वर्मा, सन्नी सिंह, दिनेश सिंह, उदय मंडल और अमित देउड़ी सहित कई लोग सक्रिय रूप से जुड़े रहे. बिष्टुपुर के आलावा जुगसलाई में भी शोभायत्रा निकली गयी जिसमे बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए. भगवान महावीर जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर थे, जिन्होंने पूरी दुनिया को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया. उनका जन्म लगभग 2600 वर्ष पूर्व बिहार के कुंडलपुर में हुआ

