
उदित वाणी, रांची : आज झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से झारखंड राजकीय पॉलिटेक्निक अंशकालीन व्याख्याता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की.
ज्ञापन सौंपकर उठाई मांगें
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में झारखंड के राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में कार्यरत सभी Need Based Lecturers की सेवा अवधि 65 वर्ष करने की मांग की गई है. साथ ही नियमावली में मौजूद विसंगतियों को दूर करने हेतु भी ध्यानाकर्षण कराया गया.
संघ के प्रतिनिधि सरकार से चाहते हैं कि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई की जाए, ताकि अंशकालीन व्याख्याता अपने कार्यकाल के दौरान राज्य के तकनीकी शिक्षा क्षेत्र में बेहतर योगदान दे सकें.
Advertisement
<

