
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटा स्टील द्वारा नीलांचल इस्तात निगम लिमिटेड (एनआईएनएल) के अधिग्रहण के बाद संगठनात्मक बदलाव किया गया है. इस बदलाव के तहत एनआईएनएल के लिए पीएमओ (प्रोग्राम मैनेजमेंट ऑफिस) का गठन किया गया है.
इस पीएमओ में मैनेजर पेरोल एकाउंट्स अंकिता अग्रवाल, सीनियर मैनेजर बैगआरएम बी मुरलीधर और सीनियर मैनेजर सुशांत रथ को सदस्य बनाया गया है.
वे चीफ फाइनेंशियल प्लानिंग संजीव कुमार घोष को रिपोर्ट करेंगे. इसके अलावा पीएमओ ऑफिस में तत्काल प्रभाव से आईएल फोर के दो अधिकारी कपिल सक्सेना और विनय कुमार को भी सदस्य बनाया गया है.
यह जानकारी टाटा स्टील की वीपीएचआरएम आत्रेयी सान्याल की ओर से दी गई है.
Advertisement
<

