
उदित वाणी, जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे (द पू रे) के टाटानगर मंडल में यात्रियों को अगले एक सप्ताह तक बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा. 24 से 30 नवंबर तक निर्धारित रखरखाव एवं मेगा ब्लॉक कार्य के कारण कई प्रमुख ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किए गए हैं. इस दौरान कई पैसेंजर और मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन के साथ चलाया जाएगा. इन बदलावों का सीधा प्रभाव जमशेदपुर और आसपास के जिलों में यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों पर पड़ेगा.
रद्द की गई ट्रेनें
रेलवे द्वारा जारी सूची के अनुसार टाटा स्टेशन से रोजाना भारी संख्या में यात्रियों को लेकर चलने वाली निम्न ट्रेनों को रद्द किया गया है-
68046/68045 आसनसोल–टाटा–आसनसोल (25 नवंबर)
68077/68078 टाटा–झाड़ग्राम–टाटा (25 एवं 29 नवंबर)
68053/68054 टाटा–रांची–टाटा (30 नवंबर)
68009/68010 आद्रा–टाटा–आद्रा (28 नवंबर)
इन ट्रेनों के रद्द होने से दफ्तर आने-जाने वाले कर्मचारियों, छात्रों और नजदीकी जिलों में अक्सर यात्रा करने वाले आम यात्रियों को बड़ी दिक्कत होगी.
शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन
लंबी दूरी की कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के रूट भी सीमित किए गए हैं—
18019/18020 पुरी–द्वारका एक्सप्रेस (24 व 28 नवंबर) का झारसुगुड़ा में शॉर्ट टर्मिनेशन.
12801/12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस (24, 27 व 29 नवंबर) को टाटानगर/झारसुगुड़ा तक सीमित किया गया.
63594/63593 आसनसोल–टाटा मेमू (25 व 29 नवंबर) आद्रा से आगे नहीं चलेगी.
इन बदलावों से दिल्ली–पुरी और झारसुगुड़ा रूट के यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी होगी. विशेषकर पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की कटौती से लंबी दूरी की कनेक्टिविटी बाधित होगी.
लेट से चलने वाली ट्रेनें
ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनों को विलंब के साथ संचालित किया जाएगा—
18184 दीनदयाल उपाध्याय–टाटा एक्सप्रेस (30 नवंबर) – 60 मिनट देरी
18036 हाटिया–खड़गपुर (29 नवंबर) – 120 मिनट देरी
18035 खड़गपुर–हाटिया (30 नवंबर) – 120 मिनट देरी
68088 बांकुड़ा–टाटा (25 नवंबर) – 60 मिनट देरी
टाटानगर में यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
ब्लॉक की अवधि में टाटानगर जंक्शन सबसे अधिक प्रभावित रहेगा. पैसेंजर और मेमू ट्रेनों के रद्द होने से प्लेटफॉर्म पर भीड़ बढ़ेगी. वहीं एक्सप्रेस ट्रेनों के शॉर्ट टर्मिनेशन के कारण कई यात्रियों को वैकल्पिक रूट नहीं मिल पाएंगे. यात्रा स्थगित करना या टिकट रद्द कराना पड़ सकता है. रेलवे ने यात्रियों से अनावश्यक यात्रा से बचने और यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति अवश्य जांचने की अपील की है.

