
उदित वाणी, रांची: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ट्रैफिक दबाव को कम करने और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में शुक्रवार को झारखंड को बड़ी सौगात देंगे। केन्द्रीय मंत्री 303 करोड़ रुपये की लागत से दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं ओवरब्रिज और भूमिगत सुरंग का वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास करेंगे।
पहली परियोजना रांची-जमशेदपुर रोड जंक्शन [राष्ट्रीय राजमार्ग-33] पर रामपुर चौक के समीप तीन किलोमीटर का लंबा ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। दूसरी परियोजना रांची-हजारीबाग रोड जंक्शन पर विकास चौक [इरबा के पास] भूमिगत टनल का निर्माण किया जायेगा। इन परियोजनाओं को दो वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
Advertisement
<
