
उदित वाणी,जमशेदपुर: झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक के जमशेदपुर आगमन पर जिला प्रशासन द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने पुष्पगुच्छ एवं पुस्तक भेंट कर उनका अभिनंदन किया.
गार्ड ऑफ ऑनर से किया गया सम्मान
इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से मुख्य न्यायाधीश को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया. पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक गरिमा और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा गया.

लोक कलाकारों ने बांधा समां
मुख्य न्यायाधीश के स्वागत में स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा पारंपरिक शैली में प्रस्तुति दी गई. कलाकारों ने झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया, जिसे देखकर मुख्य न्यायाधीश ने प्रसन्नता व्यक्त की.
नगाड़ा और मांदर बजाकर बढ़ाया उत्साह
कार्यक्रम के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने कलाकारों से संवाद करते हुए झारखंड की लोक संस्कृति में गहरी रुचि दिखाई. उन्होंने स्वयं नगाड़ा एवं मांदर बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया, जिससे कार्यक्रम में विशेष ऊर्जा का संचार हुआ.
कई वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित
इस मौके पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के साथ जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडे, वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे, पुलिस अधीक्षक नगर कुमार शिवशीष, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ऋषभ गर्ग समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे

