
उदित वाणी, जमशेदपुर: मानगो नगर निगम के नगर प्रबंधक राहुल कुमार एवं निशांत कुमार के द्वारा एनएच 33 के आसपास के टायर दुकानों एवं अन्य दुकानों में फायर ऑडिट एवं ट्रेड लाइसेंस की जांच हेतु विजिट किया गया. इस दौरान उन्होंने मारुति सुजुकी एरीना, सैनी ऑटो पार्ट्स, श्री साई कार सेल्स प्राइवेट लिमिटेड, आदित्य विजन डिमना रोड एवं अन्य टायर गोदाम एवं प्रतिष्ठानों में जाकर जांच की गई.
इस दौरान सभी दुकानदारों को अपने दुकान के आकार के अनुसार फायर सेफ्टी का एनओसी लेने का निर्देश दिया गया. इसके साथ ही 3 दिनों के अंदर मानगो नगर निगम में एनओसी तथा निर्गत ट्रेड लाइसेंस जमा करने का निर्देश दिया गया. ट्रेड लाइसेंस नहीं लेने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई.
Advertisement
<

