उदितवाणी, जमशेदपुर: द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वूमेन, जमशेदपुर के बीएड विभाग में छात्राओं का विदाई समारोह हुआ. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ मुकुल खंडेलवाल थीं. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया.
मौके पर प्राचार्या ने अपने संबोधन में कहा कि सच्चे गुरु भगवान के समान होते हैं. बीएड कोऑर्डिनेटर डॉ मुकुल भेगराज ने यहां ग्रहण की गई शिक्षा के अपने जीवन में प्रयोग करने को कहा. इस अवसर पर बीएड के विभागाध्यक्ष डॉ विशेश्वर यादव ने कहा कि बीएड छात्राओं की विदाई कभी नहीं होती है, गुरु की दी हुई शिक्षा जीवन भर रहती है.
इस अवसर पर शिखा त्रिपाठी को बीएड क्वीन चुना गया तथा दूसरे तथा तीसरे स्थान पर क्रमशः शुभकामिनी सिंह और सुरुचि प्रिया रहीं. कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा मनमोहक नृत्य व गीत की प्रस्तुति की गई.
इस कार्यक्रम में जया शर्मा, दीपिका कुजुर, डॉक्टर अपराजिता, डॉक्टर पूनम ठाकुर, प्रीति सिंह, रानी सिंह, प्रेमलता, प्रियंका भगत, डॉक्टर मीनू वर्मा, मोईत्री, सरिता और माधवी के अलावा दुर्गावती, निशा तिर्की, निशा श्रीवास्तव, खुशबू, रानी सरदार, रुकैया परवीन, शमा परवीन, सोनम परवीन, मंजू, निशी, प्रीति कुशवाहा, विभा कुल्ल, पूजा, श्रीतिका, मोहिनी, पूनम, रिंकू, अलीशा, सुभद्रा, पूजा, सरस्वती आदि मौजूद रहीं.


