
उदितवाणी, जमशेदपुर: इधर जमशेदपुर अंचलाधिकारी अमित श्रीवास्तव के नेतृत्तव में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए जा रहे घर को ढाहा दिया गया. सूचना मिली थी कि सुंदरनगर किंगडम हॉल के निकट अवैध निर्माण कराया जा रहा है.
अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई कि आगे से अगर सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण करवाया जाएगा तो कानूनी कार्रवाई की जायेगी. कुछ दिजन पूर्व ही सुंदरनगर थाना प्रभारी अनुज कुमार ने इसी स्थान से कब्जा हटाया था. दो दिनों के बाद फिर से इसी स्थान पर ईंट की दीवारें खड़ी कर दी गई.
Advertisement
<

