
उदित वाणी चतरा: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बुधवार को चतरा जिले में आयोजित वर-वधू आशीर्वाद समारोह में शिरकत की। यह समारोह चतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनार्दन पासवान के सुपुत्र कुमार विवेक रंजन के विवाह अवसर पर आयोजित किया गया था।
मुख्यमंत्री ने समारोह में नवविवाहित दंपति को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखी, समृद्ध एवं खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि विवाह जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है और नवदंपति आपसी प्रेम, विश्वास और समझदारी से अपने जीवन को सफल बना सकते हैं।
समारोह के दौरान विधायक जनार्दन पासवान ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा परिवार की ओर से उनके आगमन पर आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ वर-वधू को शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने नवदंपति के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें शुभाशीष प्रदान किया।

