
उदित वाणी, जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजमदा में सुशीला पूर्ति के घर में शॉर्ट सर्किट से अचानक भीषण आग लग गई. आग तेजी से फैली और देखते ही देखते घर का सारा सामान जलकर राख हो गया. राहत की बात यह रही कि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था.
स्थानीयों की पहल
घर से उठती चिंगारी और धुएं को देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शोर मचाया. उन्होंने परसुडीह थाना और दमकल विभाग को कई बार फोन किया, लेकिन दमकल गाड़ी समय पर नहीं पहुंची. दमकल के न पहुंचने पर स्थानीयों ने पाइप और पानी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
लोगों में आक्रोश
घटना के बाद क्षेत्र में दमकल विभाग की कार्यप्रणाली पर लोगों में नाराजगी फैल गई.
Advertisement
<

