
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील एक्स इम्प्लाइज एसोसिएशन जमशेदपुर का प्रतिनिधमंडल शनिवार को टीएमएच की महाप्रबंधक, मेडिकल सर्विसेज डॉ. विनीता सिंह से मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं और सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की. बैठक में वरिष्ठ कर्मचारियों, नागरिकों के लिए मेडिकल सेवाओं को और बेहतर बनाने पर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. प्रतिनिधिमंडल में रवींद्र नाथ चौबे (अध्यक्ष), एसडी प्रसाद
शिव शंकर मिश्र, चंद्रमोहन सिंह और राजीव नयन पांडेय शामिल थे. एसोसिएशन ने कहा कि टीएमएच प्रबंधन के साथ यह संवाद आगे भी समय-समय पर जारी रहेगा, ताकि वरिष्ठ कर्मचारियों की सुविधाओं में लगातार सुधार हो सके.
बैठक में प्रमुख सहमति व निर्णय
1. मेडिसिन विभाग के कमरा नंबर 206 में वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रतिदिन दोपहर 12 से 2 बजे तक फिजिशियन बैठेंगे.
2. कम से कम एक डॉक्टर एक सप्ताह तक नियमित बैठेंगे, उसके बाद अगले सप्ताह दूसरे डॉक्टर सेवा देंगे.
3. वरिष्ठ कर्मचारियों व उनके परिजनों की देखभाल पर डॉक्टरों और प्रबंधन को सतर्क रहने को कहा गया है.
4. टीएमएच प्रबंधन समय-समय पर औषधियों के दुष्प्रभाव और सही दवाइयों के चयन को लेकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए सेमिनार आयोजित करेगा.
5. मार्च से टीएमएच प्रबंधन अपने डॉक्टरों की टीम के साथ बिस्टुपुर, कदमा समेत अन्य फिटनेस जोन में जाकर वरिष्ठ नागरिकों और उनके परिवारों को आरोग्यमय जीवनशैली के बारे में जानकारी देगा.
6. टीएमएच परिसर में दोपहिया वाहनों की पार्किंग में हो रही समस्याओं से महाप्रबंधक को अवगत कराया गया, जिस पर सुधार का आश्वासन मिला.
