
* जेईआरसी ने टाटा स्टील यूआईअएसएल, टाटा स्टील और टाटा पावर का टैरिफ ऑर्डर जारी किया
* कृषि और ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं पर कोई बोझ नहीं
उदित वाणी, जमशेदपुर : झारखंड विद्युत नियामक आयोग (जेईआरसी) ने टाटा स्टील ग्रुप की तीनों बिजली कंपनियों – टाटा स्टील यूटीलाइटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड, टाटा स्टील लिमिटेड और टाटा पावर कंपनी लिमिटेड के वित्तीय वर्ष 2026-27 के टैरिफ ऑर्डर जारी कर दिए हैं. ये आदेश 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे.आयोग ने स्टेकहोल्डरों की आपत्तियों और सुझावों पर विचार करने के बाद इसे लागू किया है. वित्तीय वर्ष 2024-25 का ट्रू अप, 2025-26 का एआरआर और 2026-27 से 2030-31 तक का मल्टी लेयर टैरिफ (एमवायटी) आदेश पारित किया है. कुल मिलाकर बिजली दरों में मामूली बढ़ोतरी की गई है, लेकिन कृषि उपभोक्ताओं और ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं के टैरिफ में कोई वृद्धि नहीं की गई है.
टाटा स्टील यूआईएसएल के टैरिफ में 2.58 प्रतिशत बढ़ोतरी
टाटा स्टील यूआईएसएल ने 17 फीसदी टैरिफ हाइक का प्रस्ताव दिया था, लेकिन आयोग ने केवल 2.58 प्रतिशत की मंजूरी दी. वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कुल एआरआर (एनुअल रेवेन्यू रिक्वायरमेंट) 832.66 करोड़ रुपये स्वीकृत (कंपनी ने 830.43 करोड़ का दावा किया था).
वितरण हानि: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 2.50 प्रतिशत मंजूर (कंपनी ने 3 प्रतिशत प्रस्तावित किया था).
कृषि और ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं के टैरिफ में कोई बढ़ोतरी नहीं.
मुख्य टैरिफ बदलाव (01 अप्रैल 2026 से):
घरेलू (अर्बन) पहले अब
इनर्जी चार्जेज 3.32 → 3.40 प्रति यूनिट
घरेलू (एचटी): 3.16 → 3.35 प्रति यूनिट
कमर्शियल (अर्बन): 4.23 → 4.30 प्रति यूनिट
एलटीआईएस: 4.59 → 4.70 प्रति यूनिट
एचटीएस: 5 → 5.15 प्रति यूनिट
उपभोक्ता सुविधाएं:
1. बिल 5 दिनों के अंदर जमा करने पर 2 प्रतिशत रिबेट.
2. प्रीपेड मीटर पर स्विच करने पर इनर्जी चार्ज पर 3 प्रतिशत छूट + सुरक्षा जमा एक माह में वापस.
टाटा स्टील लिमिटेड के टैरिफ में 4.27 प्रतिशत बढ़ोतरी
टाटा स्टील कंपनी ने 12 फीसदी हाइक मांगा था, आयोग ने 4.27 प्रतिशत मंजूर किया. वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए एआरआर 1,729.84 करोड़ रुपये स्वीकृत (कंपनी ने 1,796.69 करोड़ का दावा किया था).
वितरण हानि: 2026-27 के लिए 3 प्रतिशत मंजूर (कंपनी ने 3.50 प्रतिशत प्रस्तावित किया था).
कृषि उपभोक्ताओं के टैरिफ में कोई बढ़ोतरी नहीं.
ग्रीन एनर्जी टैरिफ: एप्रूव्ड टैरिफ प्लस 0.26 रु./यूनिट अतिरिक्त.
मुख्य टैरिफ
श्रेणी फिक्स्ड (नया) इनर्जी चार्ज (नया)
डोमेस्टिक (0-100 यूनिट) 40 रु 3.30 प्रति यूनिट
डोमेस्टिक (100 यूनिट के ऊपर) 75 रु. 5.50 रु प्रति यूनिट
कमर्शियल 150 रु 6.50 रु प्रति यूनिट
एलटी इंडस्ट्रियल 150 रु. 6 रूपए प्रति यूनिट
एचटी इंडस्ट्रियल 450 रूपए 6.50 प्रति यूनिट
उपभोक्ता सुविधाएं- 2 प्रतिशत रिबेट (5 दिनों में भुगतान), प्रीपेड मीटर पर 3 प्रतिशत छूट, मीटर रेंट की अनुमति नहीं.
टाटा पावर कंपनी के जेनरेशन टैरिफ मंजूर (यूनिट-2 एवं यूनिट-3)
वित्तीय वर्ष 2024-25 ट्रू अप लगभग पूर्ण रूप से मंजूर. 2026-27 से 2030-31 तक एआरआर में यूनिट टू का एआरआर 2026-27 में 385.81 करोड़ (प्रस्तावित 371.64 करोड़) और यूनिट थ्री में 2026-27 में 381.57 करोड़ (प्रस्तावित 386.50 करोड़).
क्या होगा प्रभाव
टाटा स्टील ग्रुप के लाखों उपभोक्ताओं (टाटानगर, जमशेदपुर और आसपास) को एक अप्रैल 2026 से बिजली बिल में बहुत मामूली बढ़ोतरी का सामना करना पड़ेगा. कृषि और ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं को पूरी राहत दी गई है. कंपनी ने इसे “उपभोक्ता-अनुकूल और सस्टेनेबल” बताया है. इन कंपनियों का कहना है कि यह आदेश विश्वसनीय बिजली आपूर्ति, हरित ऊर्जा को बढ़ावा और उपभोक्ता सेवा में सुधार की दिशा में एक संतुलित कदम है. उपभोक्ता अपने नए टैरिफ की पूरी डिटेल कंपनी की वेबसाइट या बिल पर दिए क्यूआर कोड से देख सकते हैं.

