
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के 225 बाई सिक्सकर्मियों के स्थायीकरण की सूची 26 मार्च रामनवमी के रोज निकलेगी. यह जानकारी यूनियन के महामंत्री कंपनी के विभिन्न डिविजनों में आयोजित स्वागत समारोह में दी. टाटा मोटर्स के फ्रेम फैक्ट्री थ्री में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह का स्वागत किया गया.
स्वागत कार्यक्रम में यूनियन के तमाम पदाधिकारी , कमेटी मेंबर्स समेत अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद , महामंत्री आरके सिंह और जीएम जे दास मौजूद थे. महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि इस वेतन समझौते से सबों को लाभ मिलेगा. आगामी 26 मार्च को 225 कर्मियों का लिस्ट निकलेगा, जो परमानेंट होंगे. इस वेतन समझौते में सबों के हितों का ख्याल रखा गया है.जेओ, परमानेंट और सेवानिवृत्त कर्मियों को भी लाभ मिला है. आने वाला समय और सुनहरा होगा, यह हम विश्वास दिलाते हैं.
उन्होंने कहा कि यह यूनियन मजदूरों के हितों का ख्याल रखने तथा प्रबंधन की बातों पर गौर फरमाने के लिए हैं किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं है. उन्होंने वेतन समझौते के विभिन्न बिदुओं को विस्तार पूर्वक बताया. जीएम जे. दास ने आरके सिंह की प्रशंसा की.उन्होंने कहा कि सुरक्षा व गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. यदि सुरक्षा व गुणवत्ता पर सभी कर्मचारी ध्यान देंगे तो उत्पादन स्वाभाविक रूप से बढ़ेगा. कार्यक्रम का संचालन अली राजा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन लखन पाल सिंह ने किया.

