Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
Jamshedpur Rural New Road: पूर्वी सिंहभूम के इस गांव में बनेगी पक्की सड़क, हुआ शिलान्यास
पटमदा : मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत झाड़बामनी से पाथरडीह तक करीब 2 किलोमीटर लंबी कालीकरण सह पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का गुरुवार को विधिवत शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू, प्रखंड प्रमुख बालिका सोरेन, जिला पार्षद प्रदीप बेसरा, सांसद प्रतिनिधि महावीर महतो, 20 सूत्री अध्यक्ष कालीपद महतो, मुखिया प्रतिनिधि दीपक मुर्मू, उपमुखिया राजशेखर महतो, ग्राम प्रधान शंभूनाथ सोरेन, झामुमो नेता सुभाष कर्मकार, समाजसेवी विश्वनाथ महतो, सिजेन हेंब्रम एवं सुबोध महतो आदि ने नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। विभागीय कनीय अभियंता शिशिर कुमार ने बताया कि झाड़बामनी से टोला सोलरेखा होते हुए पाथरडीह तक अब तक कच्ची…
JAMSHEDPUR: छेड़खानी विवाद में घायल युवक ने तोड़ा दम, परिजनों ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर किया जोरदार प्रदर्शन
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर में गुरुवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक युवक की मौत से आक्रोशित परिजन उसका शव लेकर सीधे उपायुक्त (DC) कार्यालय परिसर पहुँच गए। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर निवासी सन्नी पुष्टि की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजन प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विरोध प्रदर्शन करने लगे। पुलिस और परिजनों के बीच धक्का-मुक्की परिजन शव के साथ कार्यालय के भीतर प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सुरक्षा कारणों से पुलिस ने उन्हें मुख्य द्वार पर ही रोक दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक…
JAMSHEDPUR: जमशेदपुर में फायरिंग और चापड़बाजी का मामला बना सनसनीखेज, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों का अस्पताल में हंगामा
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित छायानगर डब्बा लाइन सामुदायिक भवन के सामने वर्चस्व और रामनवमी के दौरान छेड़खानी को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक बड़े आपराधिक मामले में तब्दील हो गया है। 31 मार्च को दो गुटों के बीच हुए इस हिंसक झड़प में ताबड़तोड़ फायरिंग और चापड़बाजी की घटना सामने आई थी, जिसमें गंभीर रूप से घायल युवक सन्नी पुष्टि की गुरुवार को टीएमएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। सन्नी को घटना के दौरान एक आंख में गोली लगी थी, जबकि उसके सिर और हाथ पर चापड़ से वार किया गया था।…
JHARKHAND: जमशेदपुर में भामाशाह जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग, साहू महासभा का प्रदर्शन
उदित वाणी, जमशेदपुर: अखिल भारतीय तेलिक साहू महासभा के बैनर तले गुरुवार को जमशेदपुर उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। महासभा के सदस्यों ने महान दानवीर भामाशाह जी की जयंती, जो 23 अप्रैल को मनाई जाती है, के अवसर पर पूरे देश में राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को भेजा मांग पत्र प्रदर्शन के दौरान महासभा के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से भारत के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को संबोधित एक मांग पत्र सौंपा। संगठन के सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार से इस ऐतिहासिक व्यक्तित्व के सम्मान में…
JAMSHEDPUR : ग्रीन वाटिका घोटाला के मास्टरमाइंड अजय अग्रवाल की जमानत खारिज, अदालत ने दिखाई सख्ती
उदित वाणी, जमशेदपुर : गमहरिया और आदित्यपुर क्षेत्र में ग्रीन वाटिका हाउसिंग प्रोजेक्ट के नाम पर करोड़ों रुपये की कथित ठगी के आरोपी बिल्डर अजय अग्रवाल को गुरुवार को बड़ा झटका लगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडे की अदालत ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने प्रथम दृष्टया अजय अग्रवाल को पूरे मामले का मास्टरमाइंड मानते हुए राहत देने से इनकार कर दिया। अभियोजन के अनुसार, अजय अग्रवाल ने ग्रीन वाटिका प्रोजेक्ट के तहत लोगों को घर और फ्लैट देने का सपना दिखाकर करीब 40 से 50 करोड़ रुपये की ठगी की। आरोप है कि…
JAMSHEDPUR : जुगसलाई में ट्रांसपोर्ट गोदाम पर छापा, 4796 बोतल नशीली कफ सिरप बरामद, संचालक गिरफ्तार, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
उदित वाणी, जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध नशीली दवाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रांसपोर्ट कार्यालय से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 7 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली थी कि नया बाजार, बोरापट्टी स्थित एक ट्रांसपोर्ट गोदाम में प्रतिबंधित दवाएं अवैध रूप से संग्रहित की गई हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (विधि व्यवस्था) के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल गठित…
RANCHI: रांची के विद्युत सब स्टेशन में पीएलएफआई का धमकी भरा पत्र और कारतूस मिलने से सनसनी
उदित वाणी, रांची: राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित विद्युत सब स्टेशन में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब परिसर में एक संदिग्ध लिफाफा और कारतूस बरामद किया गया। लिफाफे पर प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (PLFI) का नाम लिखे होने के कारण बिजली कर्मचारियों और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। लावारिस लिफाफा और कारतूस बरामद जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह जब कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर पहुंचे, तो उनकी नजर स्टेशन परिसर में पड़े एक लावारिस लिफाफे पर पड़ी। लिफाफे के साथ एक कारतूस भी बंधा हुआ था। पास जाकर देखने पर लिफाफे के ऊपर…
West Singhbhum Number 1 in Jharkhand: पश्चिमी सिंहभूम बना मिसाल: इस मामले में जिला पूरे झारखंड में अव्वल
उदित वाणी, चाईबासा: झारखंड का आदिवासी बहुल जिला पश्चिम सिंहभूम बाल संरक्षण की दिशा में एक नई इबारत लिख रहा है . ‘मिशन वात्सल्य’ योजना के तहत जिले ने पूरे राज्य में सर्वाधिक फोस्टर केयर (पोषित देखरेख) प्लेसमेंट सुनिश्चित कर प्रथम स्थान हासिल किया है . जिले के विभिन्न प्रखंडों में अब तक 21 बच्चों को संस्थागत देखरेख से निकाल कर सुरक्षित और स्नेहमयी परिवारों से जोड़ा गया है . क्या है फोस्टर केयर? (What is Foster Care) यह एक ऐसी अस्थायी व्यवस्था है जिसमें 6 से 18 वर्ष के उन बच्चों को, जो अपने माता-पिता (जेल, बीमारी या अन्य…
JAMSHEDPUR: उपायुक्त ने मुसाबनी में विकास योजनाओं की समीक्षा, पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान, आंगनबाड़ी केंद्र का अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाने पर दिया जोर
उदित वाणी, मुसाबनी: पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने गुरुवार को आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रखंड सभागार में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, बीडीओ-सह-सीओ पवन कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जनहित की योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का लक्ष्य समीक्षा बैठक के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, मनरेगा और आवास जैसी प्रमुख योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की…
जमशेदपुर: गर्मी से पहले प्रशासन मुस्तैद, सोशल मीडिया और शिकायतों पर तुरंत एक्शन, दुरुस्त किए गए दर्जनों चापाकल
उदित वाणी, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार, जिले में गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा खराब पड़े जलस्रोतों की युद्धस्तर पर मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है. जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भीषण गर्मी के दौरान नागरिकों को पेयजल की किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े. शिकायतों पर त्वरित संज्ञान और मरम्मतीकरण जिला प्रशासन ने सूचना तंत्र को सक्रिय करते हुए सोशल मीडिया, जन शिकायत निवारण दिवस, समाचार पत्रों और अन्य मीडिया माध्यमों से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई शुरू की है.…
