Author: Udit Vani

उदित वाणी, नई दिल्ली: 17 अप्रैल केंद्र सरकार ने शुक्रवार को 15 बड़े बैंकों को 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2029 तक सोना और चांदी आयात करने की अनुमति दे दी है। इस सूची में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसे प्रमुख बैंक शामिल हैं। वहीं, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और स्बरबैंक को इस अवधि में केवल सोना आयात करने की अनुमति दी गई है। यह अधिसूचना डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड (डीजीएफटी) द्वारा जारी की गई है। सरकार का यह कदम बुलियन (सोना-चांदी) के आयात को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से उठाया…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे जंक्शन और चक्रधरपुर मंडल में ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी को लेकर रेल यात्री संघर्ष समिति ने आंदोलन को और तेज करने का बिगुल फूंक दिया है। शुक्रवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में रेलवे की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाए गए। समिति ने पूछा कि आखिर किसके आदेश पर यात्री ट्रेनों को घंटों रोककर मालगाड़ियों को रास्ता दिया जा रहा है? डीआरएम से मांगा जाएगा जवाब, शुरू होगा हस्ताक्षर अभियान समिति के संयोजक शिवशंकर सिंह की अध्यक्षता और विधायक सरयू राय की विशेष उपस्थिति में हुए…

Read More

उदित वाणी, कोलकाता : कलकत्ता हाई कोर्ट ने शुक्रवार को भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) के उस फैसले को रद्द कर दिया, जिसमें राज्य में होने वाले दो चरणों के विधानसभा चुनावों के लिए कॉलेज शिक्षकों को पीठासीन अधिकारी नियुक्त करने की बात कही गई थी। जस्टिस कृष्णा राव की एकल-न्यायाधीश पीठ ने ईसीआई के आदेश को रद्द कर दिया। आयोग ने कुछ दिन पहले एक अधिसूचना जारी कर राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सहायक प्रोफेसर रैंक के कॉलेज शिक्षकों को पीठासीन अधिकारी के तौर पर काम करने के लिए नियुक्त किया था। आयोग ने यह भी…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर: बागबेड़ा क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच गहराते पेयजल संकट को लेकर पोटका विधायक संजीव सरदार ने अपनी कोशिशें तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में विधायक ने शुक्रवार को रांची में राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद से मुलाकात की। उन्होंने मंत्री का ध्यान विधायक संजीव सरदार ने मंत्री को अवगत कराया कि बागबेड़ा क्षेत्र के लोग लंबे समय से जल संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने बागबेड़ा वृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना को जल्द से जल्द धरातल पर उतारने और क्षेत्र में नियमित पानी की सप्लाई सुनिश्चित करने की मांग उठाई। विधायक…

Read More

उदित वाणी, आदित्यपुर: मांझी टोला बस्ती स्थित एकता कॉलोनी में एक बार फिर अपराधियों ने सूने घर का फायदा उठाकर बड़ी चोरी को अंजाम दिया है। यह घटना बप्पी बेहरा उर्फ लालू बेहरा के घर में विगत 14 अप्रैल की रात को घटित हुई। चोरी के समय श्री बेहरा अपने परिवार के साथ श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए ससुराल गए हुए थे, जिसका लाभ उठाकर चोरों ने घर में प्रवेश किया। साढ़े तीन लाख के सामान पर चोरों ने किया हाथ साफ गृहस्वामी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, चोरों ने घर से एक बाइक (संख्या JH05AM/7595), एलईडी टीवी…

Read More

उदित वाणी, चांडिल:  चांडिलअनुमंडल के तिरुलडीह थाना क्षेत्र में अवैध बालू उत्खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जहां शुक्रवार को चलाए गए विशेष छापामारी अभियान के दौरान पुलिस ने ग्राम काड़कीडीह से दो ट्रैक्टरों को जब्त किया। पुलिस के अनुसार, जब्त किए गए दोनों ट्रैक्टरों में करीब 200 सीएफटी अवैध बालू लदा हुआ था। कार्रवाई के बाद ट्रैक्टरों को थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। इस मामले में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रखने की…

Read More

उदित वाणी, नई दिल्ली: पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पावरग्रिड) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक बेहतरीन मौका सामाने आया है. पावरग्रिड ने डिप्लोमा ट्रेनी समेत विभिन्न 668 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है. पावरग्रिड ने जिन 668 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन मांगे हैं, उनमें डिप्लोमा ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल)- डीटीई के 479, डिप्लोमा ट्रेनी (सिविल)- डीटीसी के 111, डिप्लोमा ट्रेनी (सर्वे)- डीटीएस के 9, जूनियर अधिकारी ट्रेनी (जेओटी- मानव संसाधन) के 18, जूनियर अधिकारी ट्रेनी (जेओटी-वित्त एवं प्रशासन) के 36 और जूनियर तकनीशियन ट्रेनी (जेटीटी-सर्वे) के 15 पद शामिल हैं. पावरग्रिड…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर: डिमना रोड स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शुक्रवार सुबह एक बार फिर चोरी की घटना सामने आई। पटमदा के एक गांव से आई एक गरीब महिला जब अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची, तो भीड़ का फायदा उठाकर एक अन्य महिला ने उसके बैग से नकदी साफ कर दी। घटना सुबह करीब 11 बजे की है जब अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर भारी भीड़ जमा थी। पीड़ित महिला अपना नंबर आने पर बैग बाहर छोड़कर अल्ट्रासाउंड रूम के अंदर गई थी। बाहर आने पर जब उसने बैग खोला, तो उसमें रखे सारे पैसे गायब थे। घबराई हुई महिला ने तुरंत…

Read More

उदित वाणी, चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड सभागार में शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रखंड क्षेत्र में बढ़ती गर्मी के कारण उत्पन्न पेयजल संकट का त्वरित समाधान खोजना था। बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता और कनीय अभियंता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रमुख धनंजय करुणामय ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रखंड क्षेत्र में जितने भी चापाकल और सोलर जलमीनार खराब पड़े हैं, उनका मरम्मतीकरण अविलंब सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि मरम्मत कार्य…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर: मेडिकल क्षेत्र से जुड़े जो लोग सरकारी अस्पताल में डॉक्टर के पद पर नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए एक शानदार मौका सामने आया है. महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, जमशेदपुर ने विभिन्न विभागों में सुपर स्पेशियलिटी डॉक्टर के 20 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है. एमजीएम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ने जिन विभागों में सुपर स्पेशियलिटी डॉक्टर के 20 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, नेफ्रोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, ऑन्कोसर्जरी, यूरोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, बाल चिकित्सा सर्जरी और प्लास्टिक सर्जरी से 2-2 पद शामिल…

Read More