Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Author: Udit Vani
जेपीएससी भर्ती 2026: असिस्टेट प्रोफेसर के 90 पदों पर वैकेंसी, 28 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन
By Udit Vani
उदित वाणी, झारखंड: सरकारी नौकरियों की तैयारी करने के साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर आया है. झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने विभिन्न विभागों में सहायक प्रोफेसर (सुपर स्पेशियलिटी) के 90 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है. जेपीएससी ने अलग-अलग विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसर के जिन 90 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें नेफ्रोलॉजी विभाग, कार्डियोलॉजी विभाग, न्यूरोलॉजी विभाग, ऑन्कोलॉजी (मेडिकल) विभाग और ऑन्कोलॉजी (सर्जिकल) विभाग के 10-10; यूरोलॉजी विभाग, कार्डियो वैस्कुलर थोरेसिक सर्जरी विभाग एवं प्लास्टिक और पुनर्निर्माण सर्जरी और बर्न यूनिट…
JAMSHEDPUR: अब कचरा मुक्त होगी बागबेड़ा कॉलोनी, विधायक संजीव सरदार और प्रशासन ने दिखाई हरी झंडी
By Udit Vani
उदित वाणी, जमशेदपुर: पोटका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बागबेड़ा कॉलोनी को कचरा मुक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है. क्षेत्रीय विधायक संजीव सरदार के निरंतर प्रयासों और झारखंड विधानसभा में इस मुद्दे को दो बार प्रमुखता से उठाने के बाद, अब कॉलोनी में विधिवत डोर-टू-डोर कचरा उठाव सेवा की शुरुआत हो गई है. इस पहल से वर्षों से स्वच्छता की समस्या झेल रहे स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. नारियल फोड़कर कचरा वाहन को किया रवाना अभियान का शुभारंभ बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-1 स्थित हिल टॉप स्कूल के समीप किया गया.…
Adityapur: बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण की मांग, झामुमो ने महापौर संजय सरदार को सौंपा मांग पत्र
By Udit Vani
उदित वाणी, आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने महापौर का पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिवादन किया और क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं व मांगों पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने महापौर को एक औपचारिक मांग पत्र सौंपा। इस पत्र के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण की आवश्यकता पर बल दिया गया। झामुमो नेताओं ने महापौर को अवगत कराया कि प्रतिमा स्थल का चबूतरा वर्तमान में काफी जर्जर हो चुका है, जिसे शीघ्र बनवाना बेहद जरूरी है…
जमशेदपुर में ‘फोर-बिन सिस्टम’ अनिवार्य: होटल-रेस्टोरेंट एसोसिएशन के साथ JNAC की बड़ी बैठक
By Udit Vani
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर को स्वच्छता के शिखर पर पहुँचाने के उद्देश्य से जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) ने अपनी तैयारियाँ तेज कर दी हैं. आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के मद्देनज़र आज उप नगर आयुक्त की अध्यक्षता में थोक अपशिष्ट उत्पादकों (Bulk Waste Generators) और जमशेदपुर होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई. गीले कचरे का परिसर में ही होगा निस्तारण बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए उप नगर आयुक्त ने सभी थोक अपशिष्ट उत्पादकों को कड़े निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी बड़े संस्थानों,…
उदित वाणी, आदित्यपुर: आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की एक विशेष टीम ने आज आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान टीम ने महापौर को पुष्पगुच्छ और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. बी. कुमार की पुस्तक की भेंट इस अवसर पर टीम ने महापौर को एक विशेष तकनीकी पुस्तक भी भेंट की। यह पुस्तक संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. बी. कुमार द्वारा लिखित है और इसे नई दिल्ली के प्रसिद्ध खन्ना पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित किया गया है। महापौर ने इस भेंट के लिए संस्थान…
कदमा में सनसनी: स्टॉक मार्केट के घाटे ने ली छात्र की जान, TMH ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
By Udit Vani
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ एक होनहार बीटेक छात्र ने आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव के कारण आत्मघाती कदम उठा लिया. कदमा के रामनगर रोड नंबर-7 निवासी 23 वर्षीय अंकित शर्मा ने गुरुवार रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है. बहन के बुलाने पर नहीं खुला दरवाजा, खिड़की से दिखी भयावह तस्वीर अंकित अपनी बहन के साथ कदमा में रहता था. जानकारी के अनुसार, उसकी माँ की मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण उनका इलाज…
JAMSHEDPUR: उपायुक्त का जनता दरबार: जन शिकायत निवारण दिवस में ऑन द स्पॉट समाधान, लंबित मामलों पर समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश
By Udit Vani
उदित वाणी, जमशेदपुर: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को ‘जन शिकायत निवारण दिवस’ का आयोजन किया गया. इस अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिले के विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को व्यक्तिगत रूप से सुना. उपायुक्त ने संवेदनशीलता दिखाते हुए कई गंभीर आवेदनों का मौके पर ही समाधान किया, जिससे आवेदकों के चेहरे पर संतोष देखा गया. इन प्रमुख समस्याओं पर प्राप्त हुए आवेदन जनता दरबार में नागरिकों ने अपनी विभिन्न व्यक्तिगत और सामाजिक समस्याओं को लेकर उपायुक्त के समक्ष गुहार लगाई. मुख्य रूप से निम्नलिखित विषयों पर आवेदन प्राप्त हुए: शिक्षा एवं कल्याण:…
उदित वाणी , नई दिल्ली: 17 मार्च महिला आरक्षण विधेयक को लेकर बुलाए गए विशेष सत्र और नोटिफिकेशन जारी होने पर सत्ता पक्ष के सांसदों और मंत्रियों ने प्रतिक्रिया व्यक्त की। इसके साथ ही विपक्ष पर निशाना भी साधा। महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी हुए नोटिफिकेशन पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, यह एक प्रक्रिया है, हम अभी कानून में एक संशोधन ला रहे हैं। चूंकि पिछला कानून अभी तक लागू नहीं हुआ है, इसलिए इसे लागू करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए एक अधिसूचना जारी की गई है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे…
New Delhi: पृथ्वी से लेकर अंतरिक्ष तक महिलाओं का वर्चस्व’, सदन में सरकार की नीतियों पर बोलीं हेमा मालिनी
By Udit Vani
उदित वाणी, नई दिल्ली: 17 अप्रैल महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर लोकसभा में पक्ष-विपक्ष अपनी राय रख रहे हैं और अब हिंदी सिनेमा की बड़ी अभिनेत्री और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने सदन में मौजूदा सरकार की उन नीतियों का जिक्र किया, जिन्होंने महिलाओं को नई उड़ान दी। अभिनेत्री ने हिंदी सिनेमा में अभिनेत्रियों के बाद आए बदलाव पर भी खुलकर बात की। महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर बात करते हुए हेमा मालिनी ने कहा, “आज का दिन देश के लिए और देश की महिलाओं के लिए बहुत जरूरी और भावनात्मक है। यह सिर्फ बिल नहीं, बल्कि करोड़ों…
झारखंड: सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 15 लाख का इनामी सहदेव महतो समेत 4 नक्सली ढेर
By Udit Vani
उदित वाणी, रांची/ हजारीबाग: झारखंड में उग्रवाद के खिलाफ जारी अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. इंटेलिजेंस ब्यूरो के सटीक इनपुट पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने शुक्रवार को चतरा और हजारीबाग जिले की सीमा पर चार कुख्यात नक्सलियों को मार गिराया है. मारे गए नक्सलियों में 15 लाख का इनामी कमांडर सहदेव महतो भी शामिल है. झारखंड पुलिस मुख्यालय के आधिकारिक सूत्रों ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है. पुलिस को चतरा-हजारीबाग बॉर्डर पर नक्सलियों के एक दस्ते की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर स्थानीय पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त…
