
उदित वाणी, चांडिल: चांडिलअनुमंडल के तिरुलडीह थाना क्षेत्र में अवैध बालू उत्खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जहां शुक्रवार को चलाए गए विशेष छापामारी अभियान के दौरान पुलिस ने ग्राम काड़कीडीह से दो ट्रैक्टरों को जब्त किया। पुलिस के अनुसार, जब्त किए गए दोनों ट्रैक्टरों में करीब 200 सीएफटी अवैध बालू लदा हुआ था।
कार्रवाई के बाद ट्रैक्टरों को थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। इस मामले में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रखने की बात कही है।
Advertisement
<

