
उदित वाणी, जमशेदपुर: बागबेड़ा क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच गहराते पेयजल संकट को लेकर पोटका विधायक संजीव सरदार ने अपनी कोशिशें तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में विधायक ने शुक्रवार को रांची में राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद से मुलाकात की। उन्होंने मंत्री का ध्यान
विधायक संजीव सरदार ने मंत्री को अवगत कराया कि बागबेड़ा क्षेत्र के लोग लंबे समय से जल संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने बागबेड़ा वृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना को जल्द से जल्द धरातल पर उतारने और क्षेत्र में नियमित पानी की सप्लाई सुनिश्चित करने की मांग उठाई। विधायक ने जोर देकर कहा कि गर्मी के मौसम में यह योजना आम जनता के लिए जीवनदायिनी साबित होगी।बागबेड़ा की जनता को हो रही भारी परेशानी की ओर आकर्षित किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने तत्काल विभागीय अधिकारियों से वार्ता की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने विधायक को भरोसा दिलाया कि इस योजना के तहत सुचारू पेयजल आपूर्ति का कार्य प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। विधायक संजीव सरदार ने उम्मीद जताई कि जून माह तक इस योजना का लाभ बागबेड़ा वासियों को मिलने लगेगा।
मुलाकात के बाद विधायक ने कहा कि क्षेत्र के हर घर तक स्वच्छ और पर्याप्त पानी पहुँचाना उनका मुख्य लक्ष्य है। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर तालमेल के कारण अब इस योजना के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं, जिससे हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।

