Author: Udit Vani

उदित वाणी,जमशेदपुर : साकची क्षेत्र में शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में एक नई पहल के तहत “दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी” का आज भव्य उद्घाटन उपायुक्त द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी एवं जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू उपस्थित रहीं। उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों ने लाइब्रेरी की व्यवस्थाओं और उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह पुस्तकालय क्षेत्र के छात्रों और युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन साबित होगा। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस…

Read More

उदित वाणी,जमशेदपुर : चाकुलिया प्रखंड के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। विद्युत विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल 2026 से 4 अप्रैल 2026 तक चाकुलिया एवं धालभूमगढ़ सब स्टेशन क्षेत्र में 33 केवीए इंसुलेटर बदलने, मीट स्कीम पोल लगाने और मेंटेनेंस कार्य किए जाएंगे। इस दौरान प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। विभाग ने नागरिकों से इस अवधि में आवश्यक बिजली के उपयोग की पूर्व तैयारी करने का अनुरोध किया है। विद्युत विभाग ने इस काम को सुरक्षित और…

Read More

उदित वाणी,पाकुड़: पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड के एक गांव में मंगलवार को एक दुर्लभ वन्यजीव स्मॉल इंडियन सिवेट (कबर/कस्तूरी बिल्ली) के देखे जाने से इलाके में हड़कंप मच गया. आमतौर पर जंगलों में रहने वाला यह निशाचर जीव देर तक गांव की गलियों में घूमता रहा, जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. इस अनोखे जीव की मौजूदगी से लोगों में भय का माहौल बन गया. एहतियात के तौर पर बच्चों को घरों के अंदर रहने की हिदायत दी गई. कई ग्रामीणों ने इस दौरान मोबाइल से फोटो और वीडियो भी बनाए, जो अब सोशल मीडिया पर…

Read More

उदित वाणी, रांची/जमशेदपुर: झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव (2026-31) की मतगणना 20 मार्च को रांची स्थित स्टेट बार काउंसिल भवन में शुरू हुई. नौवें दिन (31 मार्च 2026) की मतगणना के बाद जमशेदपुर से जुड़े बैलेट्स ने कई उम्मीदवारों की स्थिति को निर्णायक रूप से प्रभावित किया है. नौवें दिन तक के आंकड़ों में शहर के अधिवक्ताओं का रुझान साफ दिखाई देने लगा है. यह भी पढ़े : झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव- Counting Update: मृत्युंजय श्रीवास्तव शीर्ष पर, कड़ी टक्कर जारी जमशेदपुर में किसे सबसे ज्यादा वोट: 12 मार्च 2026 को संपन्न हुए झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव में…

Read More

उदित वाणी, रांची/जमशेदपुर : झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव (2026-31) की मतगणना मंगलवार को अपने नौवें दिन में प्रवेश कर गई. जैसे-जैसे मतों की गिनती आगे बढ़ रही है, हार-जीत का अंतर सिमटता जा रहा है और मुकाबला बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुँच गया है. कई दिग्गज अधिवक्ताओं के बीच वोटों का अंतर सीमित होने से अंतिम परिणाम को लेकर उत्सुकता बनी हुई है. मृत्युंजय श्रीवास्तव सबसे आगे: नौवें दिन (31 मार्च 2026) की मतगणना के बाद, मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव (बोकारो) 454 वोटों के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं. उनके ठीक पीछे अब्दुल कलाम राशिदी 453 वोट लेकर दूसरे…

Read More

उदित वाणी,रांची: प्रभाकर प्रभात (IRS IT: 2013) रांची ईडी जोनल के नए जॉइंट डायरेक्टर बनाए गए हैं. वहीं, अजय लुहाच का तबादला रांची से रायपुर किया गया है. प्रभाकर प्रभात इससे पहले रायपुर के संयुक्त निदेशक थे. उनकी नियुक्ति 12 अन्य संयुक्त निदेशकों के साथ की गई है. इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है. ED रांची जोनल के संयुक्त निदेशक अजय लुहाच का तबादला रायपुर कर दिया गया है. वे जनवरी 2025 से रांची में पदस्थापित थे. प्रवर्तन निदेशालय ने बड़े पैमाने पर अधिकारियों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया, जिसमें कई फेरबदल किए गए अधिसूचना के…

Read More

उदित वाणी,झारखंड: कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत कांदरबेड़ा-डोबो मार्ग पर बुधवार को एक भयावह सड़क हादसा हो गया, जिसमें हाईवा चालक रोशन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। जानकारी के अनुसार, रोशन सिंह जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित सुखिया बस्ती का निवासी था। वह हाईवा लेकर जमशेदपुर से चांडिल की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी…

Read More

उदित वाणी,जमशेदपुर : शहर के व्यस्त स्टेशन रोड पर मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी नाली में जा घुसी। यह घटना रात करीब 11:30 बजे संकट पेट्रोल पंप के पास हुई, जिससे इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार में जा रही बोलेरो का संतुलन अचानक बिगड़ गया, जिसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी सीधे नाली में उतर गई। हालांकि गनीमत रही कि इस दुर्घटना में चालक सहित वाहन में सवार किसी भी व्यक्ति…

Read More

उदित वाणी,नई दिल्ली: वित्तीय वर्ष के पहले दिन ही महंगाई का झटका लगा है। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों (आयल पीएसयूएस) ने आज, यानी 1 अप्रैल से अपने 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में 195.50 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी की है। अब दिल्ली में इस सिलेंडर का दाम बढ़ कर 1883 रुपये से बढ़कर 2078.50 रुपये हो गया है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 1 मार्च को 1768.50 रुपये थे, जो 7 मार्च को बढ़कर 1883 रुपये हो गए थे। इसके बाद अब…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर: सुवर्णरेखा नदी में बड़ी संख्या में मछलियों की मौत का मामला सामने आया है. भुइंयाडीह लाल भट्ट नदी किनारे स्थित स्लम बस्ती के पास करीब 4 क्विंटल से अधिक मछलियां मृत अवस्था में पाई गई हैं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है. सुबह जब स्थानीय लोग नदी किनारे पहुंचे, तो उन्होंने बड़ी संख्या में मरी हुई मछलियों को किनारे पर जमा देखा. इन मछलियों का वजन करीब 250 ग्राम से लेकर डेढ़ किलोग्राम तक बताया जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि मृत मछलियों की वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है. प्रदूषण…

Read More