Author: Udit Vani

उदित वाणी,जमशेदपुर : स्टील सिटी में आज 1 अप्रैल को उत्कल दिवस के अवसर पर ओड़िया समुदाय द्वारा विभिन्न स्थानों पर भव्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। शहर के माहौल में ओडिशा की सांस्कृतिक सुगंध और भगवान जगन्नाथ के प्रति आस्था की झलक साफ महसूस की जा रही है। पूर्वी सिंहभूम जिले में करीब 5 लाख और जमशेदपुर शहर में लगभग 1.5 लाख ओड़िया भाषी लोगों के लिए यह दिन केवल उत्सव नहीं, बल्कि अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़ने का विशेष अवसर है। कदमा में समाजसेवियों का होगा सम्मान कदमा स्थित उत्कल बंधु समिति परिसर…

Read More

उदित वाणी, रामगढ़:  झारखंड के रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत बारलोंग में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने कहा है कि मामले में कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अयान अनवर, मो. तौफिक और मो. अशफाक के रूप में हुई है। तीनों चितरपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग मोहल्लों के रहने वाले बताए जाते हैं। पुलिस के अनुसार, घटना 30 मार्च की शाम की है, जब नाबालिग को अकेला पाकर आरोपी उसे गुमराह कर…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के सिधगोड़ा परिसर स्थित स्वर्णरेखा ऑडिटोरियम में एनईपी सारथी के तत्वावधान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. एला कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत एनईपी सारथियों द्वारा नई शिक्षा नीति 2020 की संक्षिप्त जानकारी के साथ हुई. इसके पश्चात दीप प्रज्ज्वलन एवं पौधारोपण के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया गया. इस अवसर पर कुलपति डॉ. एला कुमार, कुलसचिव डॉ. सलोमी कुजूर, प्रॉक्टर डॉ. सुधीर कुमार साहू, मुख्य वक्ता डॉ. रमा सुब्रह्मणियन तथा एनईपी सारथी समन्वयक डॉ.…

Read More

उदित वाणी, नई दिल्ली: सरकारी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) ने राष्ट्रीय राजधानी में अपने प्रीमियम फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। एक्सपी100 पेट्रोल की कीमत अब 160 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जो पहले 149 रुपए थी। यह हाई-ऑक्टेन फ्यूल मुख्य रूप से लग्जरी कारों और हाई-परफॉर्मेंस मोटरसाइकिलों में इस्तेमाल किया जाता है, जिससे इंजन की क्षमता बेहतर होती है। इसी तरह कंपनी ने एक्स्ट्रा ग्रीन डीजल (प्रीमियम डीजल) की कीमत भी बढ़ा दी है। अब दिल्ली में इसकी कीमत 92.99 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जो पहले 91.49 रुपए थी। हालांकि, सामान्य…

Read More

उदित वाणी,चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त के निर्देश पर सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग ने प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, सदर चाईबासा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने कार्यालय में संधारित विभिन्न पंजियों और अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया तथा उनके रख-रखाव की स्थिति का जायजा लिया। इस क्रम में उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि सभी सरकारी कार्यों और फाइलों का निष्पादन समय पर सुनिश्चित किया जाए तथा पंजियों का नियमित और अद्यतन संधारण किया जाए, ताकि कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता बनी रहे।…

Read More

उदित वाणी,रांची:  झारखंड में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं और कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को पुलिस महानिदेशक (DGP) से मुलाकात की. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रताप साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपकर राज्य में ‘तुष्टीकरण जनित अपराधों’ पर तत्काल रोक लगाने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. तुष्टीकरण की नीति से बढ़ा अपराधियों का मनोबल डीजीपी को सौंपे गए पत्र में भाजपा ने आरोप लगाया है कि पिछले 6 वर्षों से राज्य सरकार की ‘तुष्टीकरण’ की नीति के कारण जनता भय के…

Read More

उदित वाणी, रांची: रांची जिले के रातू थाना क्षेत्र स्थित फुटकल टोली राइस मिल के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में महिला सिपाही रंजिता एक्का की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है। ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा मिली जानकारी के अनुसार, रंजिता एक्का झारखंड हाईकोर्ट में तैनात थीं और अपने नियमित ड्यूटी के लिए जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौके पर ही मौत टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर…

Read More

उदित वाणी जमशेदपुर/रांची: झारखंड अब साइबर अपराधियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह नहीं रहा. ‘प्रतिबिंब’ (Pratibimb) ऐप की मदद से 2026 की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद पुलिस ने झारखंड के विभिन्न जिलों में छापेमारी कर करोड़ों की ठगी का पर्दाफाश किया है. जादूगोड़ा में दिल्ली पुलिस की दबिश: 10 करोड़ का ‘डिजिटल अरेस्ट’ स्कैम मार्च 2026 के अंतिम सप्ताह में दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने जमशेदपुर के जादूगोड़ा में बड़ी कार्रवाई की. यहाँ से राज भकत और आकाश कुमार कालिंदी को गिरफ्तार किया गया है. • अपराध का तरीका: यह गिरोह सोशल मीडिया पर फर्जी निवेश…

Read More

उदित वाणी,जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कॉलोनी रोड नंबर 5 में एक दर्दनाक हादसे में अधेड़ व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान आशीष कुमार चैटर्जी (55) के रूप में हुई है, जो धनबाद के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, वे 29 मार्च को अपनी बहन के घर श्राद्धकर्म में शामिल होने जमशेदपुर आए थे। 31 मार्च की रात करीब 9 बजे वे…

Read More

उदित वाणी,जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित टुइलाडुंगरी में हुए चापड़ हमले के मामले में घायल युवक कमलजीत सिंह (20) की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी मिलन फरार है और पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। मृतक के पिता मनोज सिंह ने बताया कि मिलन ने शराब के नशे में उनके बेटे पर चापड़ से हमला कर दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने उसे टाटा मुख्य अस्पताल (एजीएम) में भर्ती कराया। स्थिति बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे रिम्स रेफर किया, जहां से…

Read More