Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Author: Udit Vani
Jamshedpur- CM School of Excellence: 86 लाख की लागत से बनेंगे पांच कमरों, सरयू राय ने किया शिलान्यास
By Udit Vani
जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने आज गरमनाला, साकची स्थित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (गर्ल्स) में पांच नए कमरों के निर्माण का शिलान्यास किया. यह निर्माण कार्य झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के मद से 86 लाख 97 हजार रुपये की लागत से शुरु हो रही है. सरयू राय ने बताया कि 2014 में इस विद्यालय में 50 बच्चियां थीं. इस विद्यालय को शिक्षा विभाग बंद करना चाह रहा था. उस दौर में, वहां की प्रधानाध्यापिका श्री राय के पास आईं और सहयोग मांगा. श्री राय ने सहयोग किया. स्कूल में कई निर्माण कराए. तब श्री राय ने…
जमशेदपुर: एटक (AITUC) के झंडे तले टेल्को मजदूर यूनियन का 22वां सम्मेलन गोविंदपुर स्थित कार्यालय में कॉमरेड राम अयोध्या राम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सम्मेलन में मजदूरों की समस्याओं, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों तथा श्रम नीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए एटक के उप महासचिव कॉम हीरा अरकने ने अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अमेरिका की साम्राज्यवादी नीतियों के कारण विश्व तेल और गैस संकट से जूझ रहा है। उन्होंने रूस-यूक्रेन और अमेरिका-ईरान के बीच तनाव को समाप्त करने की मांग की। साथ ही देश के भीतर केंद्र सरकार की नीतियों…
जमशेदपुर: अब हर योजना पर होगी प्रशासन की सीधी नजर, डीसी ने प्रखंडों में तैनात किए नोडल अफसर
By Udit Vani
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और निगरानी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रखंडों एवं नगर निकाय क्षेत्रों में नोडल पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। नामित पदाधिकारी अब अपने-अपने क्षेत्रों में योजनाओं का नियमित निरीक्षण करेंगे और साप्ताहिक प्रतिवेदन उपायुक्त को सौंपेंगे। जारी आदेश के अनुसार, नोडल पदाधिकारी अपने आवंटित प्रखंड, नगर निकाय एवं पंचायत क्षेत्रों में जाकर विभिन्न योजनाओं की जमीनी स्थिति का आकलन करेंगे। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत भवन, जन वितरण प्रणाली (पीडीएस), मनरेगा योजनाएं, विद्यालय सहित अन्य विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण रिपोर्ट निर्धारित…
Jamshedpur Accident: NH 49 खंडामौदा में भीषण सड़क हादसा, टेंपो चालक की मौत, एक ही परिवार के 4 घायल
By Udit Vani
बहरागोड़ा: बरसोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर खंडामौदा चौक के समीप बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने एक टेंपो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में टेंपो चालक हाराधन पाईकिरा 35 उम्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टेंपो में सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार खंडामौदा गांव निवासी प्रदीप बेरा (38) अपनी पत्नी सविता बेरा (27), पुत्र शुभम बेरा (6) तथा गांव के ही मनोरंजन सीट (40) के साथ…
एमजीएम अस्पताल में मरीज की मौत पर जांच तेज, कमेटी ने की अहम बैठक, 9 दिन बाद अस्पताल परिसर में मिला था शव, घटनास्थल का भी किया गया निरीक्षण
By Udit Vani
जमशेदपुर : डिमना स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीज की संदिग्ध मौत के मामले में गठित जांच कमेटी ने बुधवार को अहम बैठक की। यह मामला 14 मार्च को इमरजेंसी वार्ड से मरीज के अचानक गायब होने और 23 मार्च को अस्पताल परिसर में उसका शव मिलने से जुड़ा है। बैठक में हड्डी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. याकूब सांगा, गायनी विशेषज्ञ डॉ. इला झा तथा शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. के.के. चौधरी समेत अन्य वरिष्ठ चिकित्सक शामिल हुए। बैठक के बाद कमेटी के सदस्यों ने उस स्थान का भी निरीक्षण किया, जहां मरीज का शव मिला था। जानकारी के अनुसार, मरीज…
JHARKHAND: डिमना बस्ती गोलीकांड का खुलासा: 4 अपराधी हथियारों के साथ गिरफ्तार, बदले की नीयत से चलाई गई थी गोली
By Udit Vani
उदित वाणी ,जमशेदपुर : ओलीडीह ओपी क्षेत्र में 30 मार्च को हुए सनसनीखेज गोलीकांड का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल ने महज दो दिनों के भीतर चार अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना डिमना बस्ती रोड स्थित उमा टिफिन के पास हुई थी, जहां ऑल्टो कार में सवार विक्रम सिंह उर्फ विक्की पर जानलेवा हमला किया गया। अपराधियों ने उसे गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में पीड़ित के लिखित आवेदन के आधार पर ओलीडीह ओपी में…
उदित वाणी,दिल्ली : सकल जीएसटी संग्रह मार्च 2026 में सालाना आधार पर 8.8 प्रतिशत बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए हो गया है। इसकी वजह घरेलू अर्थव्यवस्था का मजबूत होना और आयात से जुड़े जीएसटी संग्रह में तेज वृद्धि होना है। यह जानकारी सरकार द्वारा बुधवार को दी गई। मार्च में सकल जीएसटी आय 2,00,064 करोड़ रुपए रही है, जबकि पिछले वर्ष इसी महीने में यह 1,83,845 करोड़ रुपए थी। इस बढ़ोतरी की वजह आयात पर लगने वाले जीएसटी में 17.8 प्रतिशत की तेज बढ़ोतरी है। हालांकि, घरेलू सामान पर लगने वाला जीएसटी में सालाना आधार पर 5.9 प्रतिशत का इजाफा…
उदित वाणी ,जमशेदपुर :शहर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के टुडलाडूंगरी स्थित बजरंग नगर में बुधवार को दिनदहाड़े हुई खूनी वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। बेखौफ अपराधियों ने सरेआम एक युवक पर जानलेवा हमला कर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, 29 वर्षीय आकाश सिंह को तीन हमलावरों ने अचानक घेर लिया और धारदार चापड़ से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर बेहद आक्रामक थे और उन्होंने युवक को संभलने का कोई मौका नहीं दिया। कुछ ही पलों में सड़क खून से लाल हो गई। हमले की बर्बरता का अंदाजा…
DELHI: वैश्विक कीमतों में उछाल के बावजूद घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: सरकार
By Udit Vani
उदित वाणी, नई दिल्ली: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बुधवार को स्पष्ट किया कि देश में केवल कमर्शियल एलपीजी की कीमतें बढ़ाई गई हैं, जबकि घरेलू एलपीजी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मंत्रालय ने एक्स पर जारी एक बयान में कहा कि उद्योगों और होटलों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमतें अनियंत्रित होती हैं, बाजार द्वारा तय की जाती हैं और आमतौर पर हर महीने संशोधित की जाती हैं। देश में कुल खपत होने वाली एलपीजी में इनकी खपत 10 प्रतिशत से भी कम है। बयान में बताया गया कि प्रधानमंत्री…
jharkhand high court: झारखंड की जेलों में 81 फीसदी पद खाली, सरकार और जेएसएससी की कार्यप्रणाली पर हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी
By Udit Vani
उदित वाणी, रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य की जेलों में मैनपावर की भारी कमी पर राज्य सरकार और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को कड़ी फटकार लगाई है। चीफ जस्टिस एमएस सोनक और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने बुधवार को एक याचिका पर सुनवाई करते हुए जेलों में रिक्त पड़े पदों को भरने में हो रही देरी पर गहरी नाराजगी जताते हुए राज्य के गृह सचिव और जेएसएससी सचिव को 1 मई तक व्यक्तिगत शपथ पत्र के माध्यम से स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का अंतिम निर्देश दिया है। सुनवाई के दौरान खंडपीठ ने मौखिक रूप से कहा कि सरकार और…
