जमशेदपुर : डिमना स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीज की संदिग्ध मौत के मामले में गठित जांच कमेटी ने बुधवार को अहम बैठक की। यह मामला 14 मार्च को इमरजेंसी वार्ड से मरीज के अचानक गायब होने और 23 मार्च को अस्पताल परिसर में उसका शव मिलने से जुड़ा है। बैठक में हड्डी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. याकूब सांगा, गायनी विशेषज्ञ डॉ. इला झा तथा शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. के.के. चौधरी समेत अन्य वरिष्ठ चिकित्सक शामिल हुए। बैठक के बाद कमेटी के सदस्यों ने उस स्थान का भी निरीक्षण किया, जहां मरीज का शव मिला था।
जानकारी के अनुसार, मरीज इमरजेंसी वार्ड में भर्ती था, लेकिन रात के दौरान वह रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। करीब 9 दिनों बाद उसका शव अस्पताल परिसर के चारदीवारी के पास, मुख्य गेट के समीप झाड़ियों में बरामद हुआ। इस घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ डॉक्टरों की जांच कमेटी गठित की थी। कमेटी में शामिल उपाधीक्षक डॉ. जुझार माझी का हाल ही में स्थानांतरण हो जाने के कारण वे बैठक में उपस्थित नहीं हो सके। फिलहाल जांच जारी है और रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की पूरी सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
एमजीएम अस्पताल में मरीज की मौत पर जांच तेज, कमेटी ने की अहम बैठक, 9 दिन बाद अस्पताल परिसर में मिला था शव, घटनास्थल का भी किया गया निरीक्षण
Advertisement
<


