
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला प्रशासन ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अपनी मुहिम तेज कर दी है. उपायुक्त (DC) कर्ण सत्यार्थी के कड़े दिशा-निर्देशों के बाद जिला खनन टास्क फोर्स ने एमजीएम थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बालू लदे 04 हाइवा वाहनों को जब्त किया है.
तड़के 3 बजे हुई औचक छापेमारी
जिला खनन कार्यालय और एम.जी.एम थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने 08 अप्रैल 2026 की सुबह लगभग 03:00 बजे एक औचक छापेमारी अभियान चलाया. प्रशासन की इस अचानक दबिश से अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया. टीम ने एमजीएम थाना क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर घेराबंदी कर अवैध परिवहन को पकड़ा.
जब्त किए गए वाहनों का विवरण
छापेमारी के दौरान बालू खनिज का अवैध परिवहन करते पाए गए निम्नलिखित 04 हाइवा वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है:
JH05CJ-5732
JH05BC-8855
JH05BD-7678
JH05CB-0307
प्राथमिकी दर्ज, आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
जब्त किए गए सभी वाहनों के खिलाफ एम.जी.एम थाना में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है और अब विधि-सम्मत कानूनी कार्रवाई की जा रही है. जिला प्रशासन ने इस कार्रवाई के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध शून्य सहिष्णुता (Zero Tolerance) की नीति अपनाई जाएगी और आने वाले समय में भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

