
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय ने विधायक निधि से लगभग 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित दो योजनाओं का उद्घाटन किया. दोनों योजनाएं मानगो और उलीडीह क्षेत्र की हैं.
उलीडीह के बिरसा रोड स्थित सामुदायिक भवन के पास डीप बोरिंग एवं सौंदर्यीकरण कार्य तथा मानगो के शंकोसाई रोड नंबर-5, जयगुरु नगर में सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन विधायक सरयू राय के कर-कमलों से संपन्न हुआ.
उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से सहायक अभियंता अमित आनंद, कनीय अभियंता सुबोध कुमार, भाजपा मानगो मंडल अध्यक्ष बिनोद राय, भाजपा उलीडीह मंडल अध्यक्ष रविन्द्र सिंह सिसोदिया, विपिन रंजन, अशोक बिरूआ, हरिश तामसोय, शांति लोहार, शिव चरण कुजूर, करण सुंडी, राय सिंह बिरूआ, रविष मुण्डा, कुलविंदर सिंह पन्नु, मृता मिश्रा, अनिमेश सिन्हा, जीतू गुप्ता, अशोक चौहान, लक्ष्मीकांत महतो, चन्द्रभूषण शर्मा, प्रभात द्विवेदी, अशोक कुमार राय, किंकर गौड़, जीतेन्द्र साव, रवि गोराई, पप्पू सिंह और दीपक सुंडी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने विधायक सरयू राय के जनहित कार्यों और विकास योजनाओं की सराहना की तथा क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने की उनकी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया.

