
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.): दिन्दली बस्ती, आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी आहूत की गई, जिसमे लगाए गए स्टाल के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विद्यालय के संस्थापक शंभू नाथ महतो, अध्यक्ष सुखदेव महतो, प्रबंधन समिति की सदस्या अनिता महतो, अकादमिक निदेशक दिलीप कुमार महतो एवं प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह एवं समस्त शिक्षक- शिक्षिकाओं ने छात्रों द्वारा तैयार की गई मॉडल एवं परियोजना कार्यों का अवलोकन किया. अपने-अपने मॉडल की प्रदर्शनी को लेकर छात्र-छात्राओं में अपूर्व उल्लास और उत्साह भी देखा गया. छात्र अपने-अपने मॉडल के पास खड़े होकर आगंतुक दर्शकों को समझाते भी दिखे
Advertisement
<

