
उदित वाणी, जमशेदपुर: अखिल भारतीय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जमशेदपुर कॉलेज इकाई ने बुधवार को जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यप्रिय महालिक को शिक्षकों की नियुक्ति और प्रतिदिन समय अनुसार सभी विषयों के कक्षा संचालित करने को लेकर दो दिनों का अल्टीमेटम दिया.
इस दौरान एबीवीपी ने प्राचार्य को नौ सूत्री मांगपत्र सौंपा. छात्रों ने कहा कि दो दिन में यदि उनकी नौ सूत्री मांगों पर अमल नहीं किया जटाभैंतो कॉलेज प्रांगण में छात्र आंदोलन किया जाएगा.
छात्रों ने जो मांगपत्र सौंपा है, उसमें वोकेशनल पाठ्यक्रम में कई विषयों के शिक्षक नहीं होने की शिकायत करते हुए जल्द से जल्द शिक्षक की बहाली करने की मांग की गई. इसी के साथ महाविद्यालय परिसर में अग्निशामक यंत्र लगाने की मांग की गई. मांग की है कि पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए.
विकलांग विद्यार्थियों के लिए स्लोपिंग की व्यवस्था किया जाए, कंप्यूटर लैब को सुचारू रूप से चलाया जाए और सभी इंटरमीडिएट के सभी विद्यार्थियों के लिये कंप्यूटर की पढ़ाई अनिवार्य किया जाए.
मांग की गई कि महाविद्यालय में प्रति6 माह में विद्यार्थियों के लिए कैंपस सिलेक्शन करवाया जाए जिससे छात्रों को पढ़ाई के बाद रोजगार मिल सके. विलंब चल रहे शैक्षणिक सत्र को समय से संपन्न करवाने हेतु कदम उठाया जाए. मांग की कि इसी सत्र से महाविद्यालय में एनसीसी के प्रशिक्षण प्रारम्भ हो.
विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता बापन घोष ने कहा कि इन सारे मांगों को विद्यार्थी परिषद ने बार बार विश्वविद्यालय महाविद्यालय प्रशासन के समक्ष रखा है, लेकिन सालों बीत गए लेकिन इन सारे विषयों पर कोई ठोस कदम नही उठाया गया.
जिस वजह से छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, परिषद महाविद्यालय प्रशासन को अंतिम बार ज्ञापन दिया है. अब आगामी दिन चरणबद्ध तरीके से आंदोलन होगा. मांगपत्र सौंपने वालों में मुख्य रूप से कॉलेज इकाई अध्यक्ष शुभम राज, इकाई मंत्री विकाश गिरी, सौरभ ठाकुर, अंकित सिन्हा, युवराज, विशाल सिंह ,राजीव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.

