
उदित वाणी, जमशेदपुर: लोयोला स्कूल बिष्टूपुर में गुरुवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभुत्व व भविष्य पर व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा. इस व्याख्यान में अंतरराष्ट्रीय के ख्याति प्राप्त विशेषज्ञ विद्यार्थियों को एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य की जानकारी देंगे. वायआई जमशेदपुर की ओर इसका आयोजन किया जा रहा है.
वाईआई टॉक्स नाम से आयोजित इस व्याख्यान में डीपमाइंड (गूगल) के रिसर्च साइंटिस्ट सह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के पीएचडी होल्डर जॉर्डन होफमेन के साथ-साथ हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की पीएचडी होल्डर सह इंपेरियल की मेकानिकल इंजीनियर श्रुति मिश्रा विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के तेजी से बढ़ते चलन और इसके बढ़े प्रभुत्व पर जनकारी देंगे.
श्रुति मिश्रा क्लाइमेट चेंज एआई की मेंटर भी रही हैं और वह चार साल तक हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ा भी चुकी हैं. लोयोला स्कूल में पहली बार इस तरह के टॉक शो का आयोजन किया जा रहा है. लोयोला स्कूल में गुरुवार को सुबह 10 बजे से इस टॉक शो की शुरुआत होगी. दोनों वक्ता अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ हैं.

