
उदित वाणी जमशेदपुर : द इंस्टिट्यूट ऑफ कॉस्ट एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के रांची चैप्टर द्वारा वर्कशॉप का आयोजन किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश थे. उन्होंने कहा कि कॉस्ट एकाउंटेंट्स को इस जीएसटी युग में बेहतर भूमिका निभानी होगी. कहा कि उत्पाद को सस्ता बनाने और राजस्व में कमी को दूर करने की लिए जीएसटी लागू किया गया है. दीपक प्रकाश ने कहा कि लागत लेखाकारों को सरकार को यह सुनिश्चित करने में मदद करने के लिए एक रचनात्मक भूमिका निभानी है कि कर में कमी का लाभ अंतिम उपभोक्ता तक पहुंच जाए और साथ ही राजस्व संग्रह भी सही ढंग से हो सके.
इस कार्यक्रम में सोशल ऑडिट एवं सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही साथ इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी की जानकारी साझा की गयी. इस दौरान रश्मि साहा द्वारा मेंटल हेल्थ एवं सॉफ्ट स्किल्स पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में कॉस्ट एकाउंटेंसी की फाइनल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण 28 छात्रों के साथ-साथ 20 कॉस्ट एकाउंटेंट्स सदस्यों को भी सम्मानित किया गया. मौके पर सीएस रुपांजना दे, अमित खोवाल, ईआईआरसी के पूर्व चेयरमैन अजय दीप वाधवा एवं रांची चैप्टर के पूर्व चेयरमैन संजय कुमार सिंह भी उपस्थित थे.

