
उदित वाणी, जमशेदपुर: कोल्हान विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी डॉ. पीके पाणी ने कहा कि इस साल के केंद्रीय बजट अभिवंचित वर्ग के लोगों को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है. उन्होंने कहा कि इसमें सभी का ध्यान रखा गया है.
वे सोमवार को जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में आयोजित बजट पर चर्चा को संबोधित कर रहे थे. कॉमर्स और अर्थशास्त्र विभाग द्वारा आईक्यूएसी के सहयोग से आयोजित इस बजट संगोष्ठी में विद्यार्थियों को केंद्रीय बजट के मुख्य बिंदुओं से रूबरू कराना था. संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में आयकर विभाग के आयुक्त विनोद कुमार अग्रवाल तथा मुख्य वक्ता के रूप में कोल्हान विश्विद्यालय के वित्त पदाधिकारी डॉ. प्रभात कुमार पाणी उपस्थित थे.
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के साथ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमर सिंह, आईक्यूएसी को-ऑर्डिनेटर डॉ. नीता सिन्हा, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. भूषण सिंह, डॉ. अंतरा कुमारी व अशोक कुमार रवानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.
स्वागत करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमर सिंह ने अतिथियों को मोमेंटो पर्दान किया। डॉ. नीता सिन्हा ने विषय प्रवेश कराया. विनोद कुमार अग्रवाल ने आयकर के इतिहास की विस्तृत चर्चा करते हुए आयकर में हुए परिवर्तन के बारे में बताया.
डॉ. प्रभात कुमार पाणी ने बजट 2023-24 के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। उन्होने बताया की इस बार का बजट अभिवंचित लोगो को ध्यान में रख के बनाया गया है. सबका साथ सबका विकास की परिपाटी पर सरकार ने कृषि और शिक्षा में विशेष बल दिया है विशेष कर डिजिटल लाइब्रेरी पर फोकस किया गया है.
कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग के सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ. जयंत भगत भी उपस्थित थे. डॉ. भूषण कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया जबकि संचालन डॉ. अंतरा कुमारी ने किया.
कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग के डॉ. बिनय कुमार सिंह, डॉ. रणविजय कुमार, डॉ मंगला श्रीवास्तव, डॉ. अनिल कुमार झा, डॉ. अरुणा वर्मा, डॉ. पियाली विश्वास, डॉ. बीडी सिन्हा, डॉ. प्रभात कुमार सिंह, डॉ. दुर्गा तमसोय, चंदन कुमार आदि उपस्थित थे.


