
उदित वाणी जमशेदपुर : सोनारी थाना छेत्र स्तिथ मोहनपथ निवासी 24 वर्षीय हरिश साव ने मंगलवार की सुबह अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सुबह हरीश जब देर तक नहीं जगा तो परिजन कमरे का दरवाजा खटखटाने पहुंचे. इसके बाद कमरे में झांककर देखा तो बेटे को पंखे से लटका देखा तो उनके होश उड़ गये. घटना की जानकारी सोनारी पुलिस को मिलने पर वह मौके पर पहुंची. छानबीन में पता चला की हरिश प्राइवेट कंपनी में काम करता था. उसने फांसी क्यों की इसका कारण परिजन नहीं बता पा रहे हैं. पुलिस कारणों का पता लगाने में जुट गई है. पुलिस ने शव को फंदे से उताकर पोस्टमार्टम हाउस भेजवा दिया गया है. हरीश साव के घर वालो पर मातम पसर गया है.
See also Jamshedpur के विनीत सरायवाला को आज राष्ट्रपति भवन में किया जाएगा सम्मानित, यहाँ देखें विडिओ
Advertisement
<
