
उदितवाणी, जमशेदपुर: बिरसानगर मुराकाटी स्थित एक्सेल इंडिया मॉडल स्कूल में शिक्षण कौशल यानी जीवन-शैली का शिक्षण पर प्रभाव विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया.
इसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उड़ीसा के चिकित्सक डॉक्टर अक्षय कुमार मिश्रा ने छात्रों को भविष्य में आदर्श नागरिक बनने के लिए उनके पाठ्यक्रम और व्यवहारिक गतिविधियों के बारे में बताया. उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ व्यक्तित्व निर्माण, उच्च आचरण के अलावा अन्य क्रियाकलापों पर भी अपने विचार प्रस्तुत किये.
विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद तापस राउत ने छात्रों को सामाजिक और साहित्यिक शिक्षा के बीच संतुलन बनाए रखना, नैतिक मूल्यों और शिक्षक-छात्र संबंधों पर भी अपने विचार प्रस्तुत किए.
इस सत्र में कक्षा 6 से 10 तक के बच्चे शामिल हुए। कार्यक्रम में स्कूल की प्रिंसिपल ममता कुमारी, सुभद्रा कुमारी, दुलारी बेसरा, कविता नायक, पिंकी कुमारी, मंजुलता साहू, सीमा शर्मा, अभिमन्यु सिंह, शेफाली टुडू आदि शिक्षिकाओं ने भाग लिया.

