
उदित वाणी, जमशेदपुर: तामोलिया स्थित गोविंद विद्यालया में आज कक्षा 6 से आठवीं तक के विद्यार्थियों के बीच फ़ेस पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ.
इस दौरान विद्यार्थियों ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 की विभिन्न आकृतियों को चेहरे पर रंगों के माध्यम से प्रस्तुत किया. इस आयोजन के प्रभारी मोहम्मद इरफान, रीता घोष और इस्मत नाज थीं, जबकि प्रतियोगिता के निर्णायक दीपू मुखर्जी और कहकशां फातिमा थीं.
इस प्रतियोगिता में क्लास 8 रोज हाउस के मो. शाद और फजिया सैयद को प्रथम, क्लास 7 लोटस हाउस की हिबा जावेद और क्लास 8 लोटस हाउस की जाकिया तस्नीम को द्वितीय और क्लास 8 कॉसमॉस हाउस की अर्पिता होगा और जारा खान तीसरे स्थान पर रहीं.
Advertisement
<

