
उदित वाणी, जमशेदपुर: केरला पब्लिक स्कूल कदमा प्रांगण में बुधवार को पृथ्वी हीजारोपण दिवस मनाया गया. यह आयोजन इंटरनेशनल स्कूल अवार्ड के अंतर्गत पृथ्वी को सुरक्षित रखने के मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक शरत चांद्रन, शैक्षणिक निदेशक लक्ष्मी शरत, प्रिंसिपल अलमेलु मुख्य रूप से उपस्थित थे.
इस दौरान बच्चों द्वारा मातृभूमि एवं वातावरण की सुरक्षा के लिए विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. बच्चों ने नृत्य एवं नाटिका के द्वारा पृथ्वी बचाओ एवां पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया. वहीं छात्रों के द्वारा बीजारोपण द्वारा पौधों के जीवन चक्र को दिखाया गया.
Advertisement
<

