उदित वाणी, नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में 2026 के पहले पद्म अवॉर्ड्स दिए. दरअसल, सरकार ने गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले यानी 25 जनवरी को 131 पद्म पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की थी. इस क्रम में पहले फेज में देश की 66 हस्तियों को सम्मानित किया गया. जबकि, शेष विजेताओं को दूसरे चरण में अवॉर्ड दिए जाएंगे.
राष्ट्रपति मुर्मु ने सोमवार के पहले फेज में 2 पद्म विभूषण, 6 पद्म भूषण और 58 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए. जिन हस्तियों को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है, उनमें अभिनेता आर माधवन, क्रिकेटर रोहित शर्मा, महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और हॉकी प्लेयर सविता पूनिया के अलावा पैरा एथलीट प्रवीण कुमार शामिल हैं.
खास बात यह है कि पद्म पुरस्कार विजेताओं में 19 महिलाएं भी शामिल हैं. इसके साथ ही 16 ऐसी हस्तियां हैं, जिन्हें मरणोपरांत पुरस्कार दिए गए हैं.
दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज केटी थॉमस समेत 5 हस्तियों को पद्म विभूषण पुरस्कार दिए गए हैं. जबकि मशहूर गायक अल्का याग्निक और झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन समेत 13 हस्तियों को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया. इसके अलावा अभिनेता आर माधवन, इंडिया क्रिकेट टीम में खिलाड़ी रोहित शर्मा, हॉकी प्लेयर सविता पूनिया समेत 113 हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया गया.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया. उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने यह पुरस्कार ग्रहण किया.
पुरस्कार के लिए चुने जाने पर बिहार के पद्मश्री पुरस्कार विजेता विश्व बंधु (मरणोपरांत) की पत्नी इंदु देवी ने कहा कि सरकार का तहे दिल से शुक्रिया कि उन्होंने इसे मान्यता दी और उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया. हम सभी बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं. हम भावुक भी हैं, हमारी आंखों में खुशी के आंसू आ रहे हैं. पूरा परिवार बहुत खुश है, गर्व महसूस कर रहा है और हम सरकार के आभारी हैं.
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे.
(आईएएनएस)


