उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील ने संगठनात्मक बदलावों के मद्देनजर न्यू मटेरियल बिजनेस (एनएमबी) काउंसिल का पुनर्गठन किया है. यह काउंसिल नए मटेरियल बिजनेस, वेंचर्स और रणनीतिक-परिचालन मामलों पर मार्गदर्शन करेगी. इस काउंसिल के चेयरपर्सन सुबोध पांडेय (वाइस प्रेसीडेंट-टेक्नोलॉजी, आरएंडडी, एनएमबी एंड ग्रेफीन) को बनाया गया है. को-चेयरपर्सन संदीप भट्टाचार्य (वीपी-फाइनेंशियल कंट्रोल एंड बिजनेस एनालिटिक्स) बनाए गए हैं. अन्य सदस्यों में अनिमेष सिन्हा, किंकिनी दास, प्रदीप कुमार बाल, प्रणब कुमार मिश्रा, प्रवीण श्रीवास्तव, राहुल मिश्रा, रजत माधुर, संजीव कुमार घोष, सुब्रत कुमार बराल, विनीत सिंह और सौम्या वी. नल्लूरी (कंवेनर) शामिल है. यह काउंसिल तिमाही बैठकें आयोजित कर प्रगति की समीक्षा करेगी और बिजनेस प्लान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक निर्णय लेगी.
सब-कमेटियों का गठन
एनएमबी काउंसिल को प्रभावी सहयोग देने के लिए निम्नलिखित सब-कमेटियों का भी पुनर्गठन किया गया है:
1. क्रेडिट, कॉन्ट्रैक्ट्स एंड कमर्शियल कमेटी
चेयरपर्सन: सुबोध पांडेय
सदस्य: आलोक कुमार, औरोप्रकाश राउत, देवाल नारायण, मोहित लोहिया, मुकुंद्राई कनैयालाल मोदी, रोहित अग्रवाल, सुब्रत कुमार बराल, विनीत सिंह आदि.
2. कस्टमर कंप्लेंट सेटलमेंट कमेटी
चेयरपर्सन: सुबोध पांडेय
सदस्य: अनूप कुमार त्रिवेदी, औरोप्रकाश राउत, देवाल नारायण, मोहित लोहिया, सुब्रत कुमार बराल, सुमित प्रतीहार (कंवेनर)
फ्यूचर आरएंडडी फैसिलिटीज एंड इक्विपमेंट काउंसिल
इसके अलावा वन टाटा स्टील: फ्यूचर आरएंडडी फैसिलिटीज एंड इक्विपमेंट काउंसिल का भी गठन किया गया है. यह काउंसिल तीनों लोकेशन्स पर नए लैबोरेट्री और उपकरणों के इष्टतम प्लेसमेंट पर निर्णय लेगी.
चेयरपर्सन: सुबोध पांडेय
सदस्य: अनूप कुमार त्रिवेदी, शैलेंद्र शर्मा, सुमितेश दास, तन्मय भट्टाचार्य (कंवेनर). यह काउंसिल लॉन्ग-टर्म फैसिलिटी यूज, कॉस्ट कॉम्पिटिटिवनेस, क्रॉस-लोकेशन सहयोग और संसाधन दक्षता पर विशेष ध्यान देगी. टीवी. नरेंद्रन, सीईओ एंड मैनेजिंग डायरेक्टर, टाटा स्टील ने इन संरचनाओं को व्यवसाय की तेज गति, बेहतर शासन व्यवस्था और निर्णय लेने की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है.ये बदलाव टाटा स्टील की नई सामग्री व्यवसाय, आरएंडडी क्षमताओं और समग्र परिचालन उत्कृष्टता को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा हैं.


